दिल्ली से नोएडा एयरपोर्ट का सफर होगा बिल्कुल आसान, हाई स्पीड रेल का काम तेज; यहां बनेंगे दो स्टेशन
दो स्टेशन होंगे
मिली जानकारी के अनुसार, गौतमबुद्ध नगर में हाई स्पीड रेल काॅरिडोर के दो स्टेशन प्रस्तावित हैं। इसमें एक स्टेशन नोएडा व दूसरा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्रस्तावित है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की दिल्ली से कनेक्टिविटी में हाई स्पीड रेल अहम होगी। दिल्ली से एयरपोर्ट तक करीब 62 किमी दूरी महज 21 मिनट में पूरी होगी। Delhi Varanasi High-Speed Rail
जानकारी के मुताबिक, यीडा क्षेत्र में हाई स्पीड रेल काॅरिडोर का एलाइनमेंट तय करने के लिए NHSRCL के अधिकारियों ने YEIDA के अधिकारियोंं के साथ बैठक कर मास्टर प्लान 2041, क्षेत्र में मौजूदा एवं प्रस्तावित परियोजनाएं खासकर सड़क आदि के अलावा बिजली, पानी, गैस पाइपलाइन आदि की जानकारी ली है। Delhi Varanasi High-Speed Rail
जानकारी मांगी
मथुरा के आगरा के बीच गंगा जल की आपूर्ति के लिए एक्सप्रेसवे के समानांतर 12 मीटर गहराई में पाइपलाइन बिछी हुई है। परियोजना विभाग से इसकी भी जानकारी मांगी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, NHSRCL के अधिकारी आगरा में भी जल्द बैठक करेंगे। जिसे में आगरा प्रशासन नगर निगम, विकास प्राधिकरण, NHAI, लोक निर्माण विभाग, बिजली विभाग समेत विभागों के अधिकारी शामिल हो सकते हैं। यीडा अधिकारियों के मुताबिक हाई स्पीड रेल काॅरिडोर के लिए जानकारी साझा की गई हैं। Delhi Varanasi High-Speed Rail
रेल कॉरिडोर
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से वाराणसी हाई स्पीड रेल काॅरिडोर करीब आठ सौ किमी लंबा है। इसके निर्माण से गौतमबुद्ध नगर में एक और रेलवे कनेक्टिविटी हो जाएगी। अभी दिल्ली हावड़ा रूट से जिले की कनेक्टिविटी है, लेकिन नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यीडा क्षेत्र सीधे तौर पर रेल से नहीं जुड़े हैं। नोएडा मेंं सेक्टर 148 और नोएडा एयरपोर्ट में स्टेशन में होगा। Delhi Varanasi High-Speed Rail
मिली जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट स्टेशन भूमिगत होने के साथ ग्राउंड ट्रांसपोर्टेशन सेंटर से जुड़ेगा। जमीन की उपलब्धता, यात्री क्षमता और डिजाइन पर पहले ही रूपरेखा तैयार हो चुकी है। रेल काॅरिडोर गौतमबुद्ध नगर के अलावा मथुरा, आगरा, इटावा, लखनऊ, रायबरेली, प्रयागराज, भदोही आदि जिलोंं से होकर गुजरेगा।
