Jija Sali Love Story: 4 बच्चों के बाप ने 14 साल की साली संग होटल में किया ये कांड, वीडियो कॉल पर देखते रह गए घरवाले
जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के गांव जौला निवासी 32 वर्षीय अजमल दो दिन पहले अपने छोटे भाई की साली को लेकर फरार हो गया था। अजमल चार बच्चों का बाप था जबकि 14 वर्षीय साली मंदवाड़ा गांव की रहने वाली थी। किशोरी के पिता ने बुढ़ाना थाने में आरोपी के खिलाफ बहला-फुसलाकर बेटी को ले जाने की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। Saharanpur Love Affair
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस पूरे मामले की जांच अब मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना पुलिस द्वारा की जाएगी, जहां पहले से ही मुकदमा दर्ज है।
शामली एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह
हाथ थामे पड़े मिले
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को यह मामला उस वक्त और गंभीर हो गया जब दोनों सहारनपुर के ननौता कस्बे के एक होटल में पहुंचे और कथित तौर पर जहर खा लिया। सूचना मिलने पर परिजन तत्काल सहारनपुर होटल पहुंचे। वहां दोनों एक बेड पर एक-दूसरे का हाथ थामे पड़े थे और सांसें चल रही थीं। मिली जानकारी के अनुसार, दोनो को गंभीर हालत में शामली के एक निजी अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। Saharanpur Love Affair
वीडियो कॉल पर कहा-
किशोरी के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार जहर खाने के दौरान अजमल ने अपने रिश्तेदार रिजवान को वॉट्सऐप पर वीडियो कॉल की और कहा कि अब सब खत्म हो गया है। इसके बाद किशोरी ने भी वीडियो कॉल पर बात करते हुए जहर खाने की बात कही।
ससुराल में आना-जाना था
शामली पुलिस के मुताबिक, अजमल पिछले चार साल से मंदवाड़ा गांव में सीमेंट, डस्ट और बजरी का कारोबार करता था। जानकारी के मुताबिक, उसका अपने छोटे भाई के ससुराल पक्ष में आना-जाना था, जिससे वह किशोरी के संपर्क में आया। Saharanpur Love Affair
पुलिस कर रही जांच
मिली जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर के पुलिस अधिकारी बोले कि मामले में सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया और इसके पीछे क्या कारण रहे।
