Jasbir Singh: पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में अब गिरफ्तार हुआ ये यूट्यूबर, ज्योति मल्होत्रा और दानिश से भी मिले लिंक

 
Jasbir Singh: पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में अब गिरफ्तार हुआ ये यूट्यूबर, ज्योति मल्होत्रा और दानिश से भी मिले लिंक
Jasbir Singh: पंजाब से बड़ी खबर आ रही है। यहां पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में एक यूट्यूबर को अरेस्ट किया है। यूट्यूबर का नाम जसबीर सिंह बताया जा रहा है। खबरों की मानें, तो जसबीर सिंह रूपनगर के महलां गांव का रहने वाला है और उसने 'जान महल' नाम से एक यूट्यूब चैनल बनाया हुआ है। जिस पर  एक मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर है। खबरों की मानें, तो पंजाब के DGP गौरव यादव ने इसकी पुष्टी की है। जिसमें बताया गया है कि जसबीर सिंह ISI एजेंट हसन अली उर्फ यानी जट्‌ट रंधावा के संपर्क में था। जांच में यह भी सामने आया है कि जसबीर सिंह हरियाणा के हिसार से पाक से जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा और पाकिस्तानी उच्चायोग से निष्कासित अधिकारी ​​दानिश के साथ भी संपर्क में था। तीन बार पाकिस्तान जा चुका है जसबीर सिंह पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि यूट्यूबर जसबीर सिंह साल 2020, 2021 और 2024 में पाकिस्तान गया था। पुलिस को उसके फोन में कई पाकिस्तान के नंबर मिले हैं, जिसे जांच के लिए भेजा गया है।