IPS Suspend: सरकार ने IPS अधिकारी को किया सस्पेंड, सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने लगाए थे यौन उत्पीड़न के आरोप
मिली जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले SI की पत्नी द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोप मामले में IPS रतनलाल डांगी यह कार्रवाई की गई है। गुरुवार को शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने निलंबन का आदेश जारी किया है। IPS Ratanlal Dangi
पद से हटाया था
जानकारी के मुताबिक, यौन उत्पीड़न की शिकायत मिलने के बाद सरकार ने कार्रवाई करते हुए रतनलाल डांगी को IG के पद से हटा दिया था। अब उन्हें निलंबित कर दिया गया है। आदेश के अनुसार, निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय नया रायपुर पुलिस मुख्यालय तय किया गया है। निलंबन की अवधि के दौरान डांगी सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकते हैं।
सख्त कदम
मिली जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया में वायरल हुए आपत्तिजनक फोटो और लगातार उठ रहे सवालों के बाद बड़ा फैसला लिया गया है। छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी IG रतन लाल डांगी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। IPS Ratanlal Dangi
जानकारी के मुताबिक, जारी आदेश में कहा गया है कि डांगी का आचरण उनके पद के अनुरूप नहीं पाया गया और इससे पुलिस विभाग की छवि को नुकसान पहुंचा है। नियमों के उल्लंघन को गंभीर मानते हुए यह कदम उठाया गया है।
2003 बैच IPS
मिली जानकारी के अनुसार, रतनलाल डांगी 2003 के IPS अधिकारी हैं। उनकी गिनती तेज तर्रार अधिकारियों में होती है। SI की महिला ने डांगी पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। जिसके बाद उसने खिलाफ जांच शुरु की गई थी। IPS Ratanlal Dangi
महिला का आरोप
जानकारी के मुताबिक, IPS रतनलाल डांगी पर एक SI की पत्नी ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। आरोप लगाने वाली महिला का कहना है कि डांगी ने 2017 से 2024 तक उसका शोषण किया और उसके पति की पोस्टिंग के लिए उस पर दबाव डाला। डांगी कई जिलों के SP भी रह चुके हैं।
