90,000 रुपये की रिश्वत लेने वाला दरोगा गिरफ्तार, 50 हजार DSP को देने की थी बात

 
90,000 रुपये की रिश्वत लेने वाला दरोगा गिरफ्तार, 50 हजार DSP को देने की थी बात
Naya Haryana : बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है। भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बिहार के नालंदा जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दरोगा का रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, रिश्वत के साथ दरोगा की गिरफ्तारी से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, राजगीर थाना में तैनात दरोगा देवकांत कुमार को 90 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई शनिवार को राजगीर थाना क्षेत्र के गिरियक मार्ग में की गई। Bihar Vigilance Action

मदद के नाम पर रिश्वत

मिली जानकारी के अनुसार, दरोगा देवकांत कुमार आर्म्स एक्ट के एक मामले में मदद करने के नाम पर रिश्वत ले रहे थे। इसी दौरान सादे लिबास में पहले से मौजूद निगरानी की टीम ने उन्हें पकड़ लिया। पूरी कार्रवाई निगरानी DSP श्रीराम चौधरी के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी दरोगा को अपने साथ पटना ले गई, जहां उन्हें निगरानी कोर्ट में पेश किया जाएगा। Bihar Vigilance Action

तय हुई थी डील

जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता नालंदा मोड़ निवासी डॉक्टर रवि शंकर कुमार ने बताया कि उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट का झूठा मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया था। आठ दिन बाद जमानत पर रिहा होने के बाद दरोगा ने केस डायरी में मदद के लिए पहले 20 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद एक लाख रुपये की मांग की गई, जो बाद में 90 हजार रुपये में तय हुई। Bihar Vigilance Action

लाइसेंसी रिवॉल्वर जब्त

पीड़ित से मिली जानकारी के अनुसार, दरोगा ने कहा था कि 50 हजार रुपये DSP को देने हैं और 40 हजार वह खुद रखेंगे। रिश्वत लेने के लिए दरोगा ने गिरियक मार्ग पर बुलाया था, जहां वह बाइक से पहुंचे और जैसे ही पैसे लिए, निगरानी की टीम ने उन्हें रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। Bihar Vigilance Action

जानकारी के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी दारोगा का लाइसेंसी रिवॉल्वर भी जब्त कर लिया है। फिलहाल निगरानी विभाग पूरे मामले की गहन जांच में जुटा है।