अमेरिका में भारतीय मूल की महिला की गोली मारकर हत्या

 
अमेरिका में भारतीय मूल की महिला की गोली मारकर हत्या

 

कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में 38 वर्षीय शालिनी ठाकुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रिपोर्ट के मुताबिक, शालिनी का पीछा करने वाले 22 वर्षीय रोहित पर हत्या का आरोप है।

बताया जा रहा है कि रोहित शालिनी से शादी करना चाहता था, लेकिन उम्र के अंतर के कारण शालिनी ने इनकार कर दिया था। इसके बाद वह कथित तौर पर शालिनी का पीछा कर उसे परेशान करने लगा।

पुलिस ने जब संदिग्ध कार का पीछा किया तो रोहित ने गाड़ी रोक दी। पुलिस के पहुंचने पर वह ड्राइवर सीट पर खून से लथपथ मिला और उसने खुद को गोली मार ली।

मामले की जांच जारी है।