Income Tax Rule: केंद्रीय बजट में हुआ बड़ा ऐलान, इस महीने से लागू होगा नया इनकम टैक्स सिस्टम

 
Income Tax Rule: केंद्रीय बजट में हुआ बड़ा ऐलान, इस महीने से लागू होगा नया इनकम टैक्स सिस्टम
Income Tax Rule: देश वासियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में 1 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2026- 27 का वार्षिक बजट पेश किया। इस केन्द्रीय बजट में वित्त मंत्री ने बड़ा ऐलान कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, इस बजट में उन्होंने देशभर के तमाम वर्गों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की। बजट पेश करते हुए उन्होंने कहा कि अगले वित्त वर्ष का यह बजट युवाशक्ति से प्रेरित है और तीन कर्तव्यों पर आधारित है। Income Tax Rule

नया टैक्स सिस्टम 

मिली जानकारी के अनुसार, वित्त मंत्री ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि 1 अप्रैल 2026 से नया इनकम टैक्स लागू होगा। इसके प्रभावी होने पर सजा की जगह टैक्स भुगतान कर छूट ले सकते हैं। गलत रिपोर्टिंग कर छूट का प्रस्ताव है। इसमें भारत में डेटा सेंटर बनाने वाली कंपनियों के लिए छूट देने का प्रस्ताव हैं। Income Tax Rule

ये कानून होगा खत्म

जानकारी के मुताबिक, कोर्ट सजा को जुर्माने में बदल सकती है। Income Tax फॉर्म को आसान बनाया जाएगा। लागू दर के अलावा 10% अतिरिक्त छूट का भी लाभ मिलेगा। गत वर्ष केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के प्रमुख रवि अग्रवाल ने बताया था कि आयकर विभाग जनवरी तक सरलीकृत आयकर अधिनियम 2025 के तहत ITR फॉर्म और नियमों को अधिसूचित कर देगा। यह नया कानून छह दशक पुराने आयकर अधिनियम,1961 की जगह लेगा। Income Tax Rule

मिली जानकारी के अनुसार, नया कानून अनावश्यक प्रावधानों एवं पुरानी भाषा को हटाता है और 1961 के आयकर अधिनियम में धाराओं की संख्या 819 से घटाकर 536 और अध्यायों की संख्या 47 से घटाकर 23 कर देता है। Income Tax Rule

जानकारी के मुताबिक, नए कानून में शब्दों की संख्या 5.12 लाख से घटाकर 2।6 लाख कर दी गई है तथा स्पष्टता बढ़ाने के लिए 1961 के कानून के सघन पाठ के स्थान पर 39 नई सारणियां और 40 नए सूत्र शामिल किए गए हैं।