AC Tips: मानसून के सीजन में AC का उपयोग करते समय सही मोड का चयन करना बेहद जरूरी है। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं कि मानसून के सीजन में किस मोड पर AC का उपयोग करना चाहिए।
ड्राई मोड पर कर सकते हैं उपयोग
आपको बता दें कि मानसून के सीजन में आप एसी का उपयोग ड्राई मोड पर कर सकते हैं। ड्राई मोड पर एसी कमरे के भीतर की नमी को कम कर देता है। इससे कमरा ठंडा हो जाता है और चिपचिपापन महसूस नहीं होता है। इस मोड पर एसी का इस्तेमाल करने पर कमरे के भीतर का वातावरण काफी आरामदायक हो जाता है।
बिजली की खपत भी होगी कम
खास बात यह है कि ड्राई मोड पर एसी बिजली की खपत भी कम करता है क्योंकि एसी का कंप्रेसर धीमी गति पर चलता है। इस कारण मानसून के सीजन और तटीय क्षेत्रों के लिए ड्राई मोड काफी उपयोगी है।
ड्राई मोड अच्छा विकल्प
कई लोग एसी का उपयोग फैन मोड, ऑटो मोड पर करते हैं बिना यह जानें कि किस मोड पर क्या असर होगा? एसी में कई तरह के मोड होते हैं और इनकी भूमिका भी अलग अलग होती है और इनका इस्तेमाल मौसम के अनुसार करना चाहिए। इस कारण बरसात के सीजन में एसी का उपयोग ड्राई मोड पर करना काफी अच्छा विकल्प है। इससे आपको चिपचिपाहट से तो राहत मिलती है साथ ही आपका हर महीने बिजली बिल भी कम आता है।