एक झटके में SSP ने इस जिले में 4 इंस्पेक्टर समेत 54 पुलिसकर्मी को किया रिलीव, आदेश जारी
मिली जानकारी के अनुसार, तबादले की इस बड़ी लिस्ट में कई ऐसे इंस्पेक्टर और दारोगा शामिल हैं, जो जिले के अलग-अलग थानों और यूनिट्स में तैनात थे। अचानक रिलीव आदेश जारी होते ही कई थानों की कमान बदल गई और पुलिस लाइन से लेकर क्राइम ब्रांच तक हलचल तेज हो गई। UP News
ठिकाने
पुलिस विभाग की सूची के मुताबिक, साइबर थाना से नीरज सिंह यादव का ट्रांसफर शाहजहांपुर किया गया है। वहीं क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर रामसेवक और न्यायालय सुरक्षा प्रभारी सतीश कुमार को बदायूं भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक, इसके अलावा रामवीर सिंह और रूप नारायण सिंह को पीलीभीत ट्रांसफर किया गया है। UP News
बढ़ी हलचल
मिली जानकारी के अनुसार, इस तबादला सूची में कुल 5 इंस्पेक्टर और 49 दारोगा शामिल हैं। इनमें ANTF प्रभारी विकास यादव, धर्मवीर सिंह, धर्मेंद्र कुमार देशवाल, सरिता, मेवाराम, सोनी खंपा, चित्रदेव शर्मा, योगेंद्र सिंह यादव, मनोज कुमार, ललित गिरि, अखलेश कुमार समेत कई नाम शामिल हैं।
ये निर्देश
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इन सभी पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर पहले ही अन्य जनपदों में कर दिया गया था। अब SSP ने सख्ती दिखाते हुए सभी को तत्काल रिलीव कर दिया है, जिससे उन्हें नए जिले में जल्द आमद कराने के निर्देश दिए गए हैं। UP News
मिली जानकारी के अनुसार, SSP अनुराग आर्य ने साफ कर दिया है कि आदेश का पालन हर हाल में करना होगा। किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यही वजह रही कि बिना किसी देरी के सभी पुलिसकर्मियों को एक साथ रिलीव कर दिया गया।
मची खलबली
जानकारी के मुताबिक, एक साथ इतने बड़े स्तर पर हुए तबादलों के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। अब सभी की नजर नई तैनाती और जिम्मेदारियों पर टिकी है, जबकि जिले में नई पोस्टिंग को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। हालांकि अभी कुछ दरोगा ट्रांसफर के लिए रह गए हैं। UP News
मिली जानकारी के अनुसार, उनकी स्क्रीनिंग चल रही है कि उन्होंने तथ्यों को छुपा कर ट्रांसफर लिस्ट से अपना नाम बचाए रखा है।
