हरियाणा में गर्मी में खड़ी तपस्या कर रहे महंत की मौत, 21 दिन से कर रहा था तपस्या
May 21, 2025, 18:32 IST
हरियाणा के चरखी दादरी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर एक महंत की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि महंत भयंकर गर्मी के अंदर खड़ी तपस्या कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक चरखी दादरी के अटेला नया गांव के महंत पिछले 21 दिनों से गर्मी में खड़ी तपस्या कर रहे थे। बताया जा रहा है कि मृतक महंत दो बच्चों के पिता थे और करीब तीन साल पहले चोला धारण किया था। मृतक महंत की पहचान गांव नौसवां निवासी 52 वर्षीय मुकेश कुमार उर्फ मुख्तानाथ के रुप में हुई है।
