PAN Card गुम होने पर समय से पहले कर लें ये जरूरी काम, नहीं तो हो जाएगा बड़ा नुकसान
Jul 2, 2025, 14:01 IST
Pan Card : आज के समय में पैन कार्ड एक बेहद महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया है। पैन कार्ड खासतौर पर वित्तीय कामों के लिए जरूरी होता है। जैसे, लोन लेने के लिए, आपका सिविल स्कोर जांचने के लिए, बैंक से जुड़े कामों के लिए आदि। क्या आपने कभी ये सोचा है कि अगर किसी वजह कभी आपका पैन कार्ड गुम हो जाए तो आपको क्या करना चाहिए? अगर नहीं, तो चलिए आज हम आपको इस बारे में विस्तार से बताते है। पैन कार्ड के गुम होने पर आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसी स्थिति में आपको क्या करना चाहिए...
गलत इस्तेमाल का डर
आपको बता दें कि अगर आपका पैन कार्ड कभी कहीं गुम हो जाता है या आपकी जेब कट जाती है और उसमें पैन कार्ड था आदि। ऐसे में आपको एक बात का विशेष ध्यान रखना होता है कि आपके पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल हो सकता है। इसलिए इससे बचने के लिए आपको तुरंत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर पैन कार्ड गुम होने की शिकायत दर्ज करवानी चाहिए। ऐसे में अगर आपके पैन कार्ड से कुछ गलत होता है, तो आप सुरक्षित रह सकते हैं।फिर करना होगा ये कदम:-
स्टेप 1
- अगर आपका पैन कार्ड गुम हो गया है तो पुलिस को शिकायत पत्र देने के तुरंत बाद आपको डुप्लीकेट पैन कार्ड के लिए आवेदन करना चाहिए
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको एनएसडीएल की आधिकारिक वेबसाइट
- onlineservices.nsdl.com/paam/ReprintEPan.html पर जाना है
- यहां पर आपको अपना पैन नंबर भरना है और फिर आपको अपना आधार नंबर भी दर्ज करना होता है
स्टेप 2
- फिर आपको अपनी जन्मतिथि दर्ज करनी है और साथ ही स्क्रीन पर जो कैप्चा कोड दिया है उसे भी भर दें
- इसके बाद आपको सबमिट वाले बटन पर क्लिक करना है
- फिर आपको अपनी सारी जानकारियां यहां दिखने लगेंगी
- अब आपको अपना एड्रेस और पिन कोड कंफर्म करवाना होता है
- फिर इसके कंफर्म होने पर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आता है
स्टेप 3
- इस आए हुए ओटीपी को यहां भरना है
- इसके बाद आपको डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवाने की पेमेंट करनी है
- ध्यान रहे भारत में कहीं भी पैन कार्ड मंगवाने के लिए 50 रुपये और भारत से बाहर आपको 959 रुपये की पेमेंट करनी होती है
- अब आपके कुछ जानकारी मांग जाती हैं जिन्हें भर दें और फिर आपको एक स्लिप मिलेगी
- इस स्लिप को संभालकर रखें क्योंकि इससे आप अपने पैन कार्ड को ट्रैक कर सकते हैं।
