IAS officer Ashok Khemka: कल रिटायर होंगे हरियाणा के सबसे चर्चित IAS अधिकारी अशोक खेमका, 33 साल की नौकरी में 57 बार हुआ ट्रांसफर
Apr 29, 2025, 17:31 IST
IAS officer Ashok Khemka: हरियाणा के सबसे चर्चित आईएएस अधिकारी अशोक खेमका कल यानी 30 अप्रैल, 2025 को रिटायर होंगे। उनके 33 वर्षों की सर्विस और 57 तबादलों हुए है। कल उनके रिटायरमेंट के मौके पर हरियाणा आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से पत्र जारी किया गया है। जिसमें लिखा गया है कि इस अवसर पर उन्हें विदाई देने के लिए एसोसिएशन का एक मिलन समारोह 30.04.2025 (बुधवार) को शाम 5.00 बजे मुख्य समिति कक्ष, चौथी मंजिल, हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा। सभी सदस्यों से शामिल होने का अनुरोध किया जाता है 

