मानवता हुई शर्मसार ! लाश संग ऐसी हैवानियत, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि क्यों उसने उस लड़की को इतनी बेरहमी से मार डाला जिसके साथ वह एक साल से प्रेम संबंध में था और शादी भी करना चाहता था।
मिली जानकारी के अनुसार, मीडिया से बातचीत में DCP कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि करीब एक साल से आरोपी पीयूष पीड़िता के साथ रिलेशन में था। दोनों MBA के दूसरे सेमेस्टर में पढ़ते थे। जब से कॉलेज में एडमिशन लिया था तब से ही दोनों का परिचय था। एक साल उन्हें पढ़ते हुए हो गया था। एक साल से ही रिलेशनशिप में थे और दोनों के परिवारों को भी इसकी जानकारी हो चुकी थी।
जानकारी के मुताबिक, DCP ने आरोपी से हुई पूछताछ और अब तक मिले सबूतों के आधार पर हत्या की दो मुख्य वजहें बताईं और यह भी बताया कि क्यों वह इतना वहसी हो चुका था कि लाश के साथ हैवानियत करने लगा।
हत्या की वजहें?
मिली जानकारी के अनुसार, DCP ने बताया, '10 फरवरी को जब दोनों लड़के के कमरे में मिले तो उनके बीच शारीरिक संबंध बना था। इसके बाद उनके बीच झगड़ा हुआ था। आरोपी को शक था कि लड़की दूसरे लड़कों से भी बात करती है। दूसरी वजह यह थी कि लड़के पर लड़कीवालों की तरफ से शादी का प्रेशर था।
जानकारी के मुताबिक, इन दोनों बातों को लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ और फिर उसने रस्सी से लड़की का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। उसने पूछताछ में बताया कि एक ऐप थी, जिसके माध्यम से लड़की कुछ और लोगों से बात करती थी और उसे यह पसंद नहीं था। यही उनके विवाद का कारण भी था। लड़की का यह रुख था कि मैं स्वतंत्र हू और लड़के को यह पसंद नहीं था। इस वजह से उस दिन भी विवाद और फिर निर्मम हत्या हुई।'
शव के साथ दरिंदगी?
मिली जानकारी के अनुसार, इस हत्याकांड में सबसे अधिक चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी ने लड़की को मौत के घाट उतराने के बाद भी कई बार शव के साथ रेप किया। गर्लफ्रेंड की हत्या के बाद उसने शराब पी और फिर शव के साथ काफी देर तक दरिंदगी करता था। जब हमने इस संबंध में DCP से सवाल किए तो उन्होंने कहा, 'जब आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसने कुछ परफॉर्मेंस इनहेनसिंग ड्रग्स (शक्तिवर्धक दवा) लिए थे। जितनी मात्रा में लेने चाहिए थे उससे ज्यादा मात्रा में लिए थे। उसके बाद उनके बीच शारीरिक संबंध बना था। जब उसने लड़की की हत्या कर दी उसके बाद भी उत्तेजना खत्म नहीं हुई थी तो उसने शव के साथ भी दुर्व्यवहार किया था।'
पूरी घटना
जानकारी के मुताबिक, इंदौर के द्वारकापुरी इलाके की रहने वाली लड़की 10 फरवरी को लापता हो गई थी। उसने परिजनों से कहा था कि वह आधार कार्ड अपडेट कराने जा रही है। आरोपी पीयूष उसे अपने साथ इसी इलाके की अंकल गली में स्थित अपने किराये के कमरे में लेकर गया था। यहां खौफनाक घटना को अंजाम देने के बाद वह मुंबई भाग गया।
मिली जानकारी के अनुसार, तीन दिन बाद जब कमरे से दुर्गंध उठी तो आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोला तो वहां 25 साल की एक लड़की की नग्न लाश मिली जिसके शरीर पर चाकू से भी कई वार किए गए थे। पुलिस ने अगले दिन आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया था।
