तीन दिन लगातार छुट्टी करना स्कूली छात्रों को पड़ेगा भारी, शिक्षा विभाग लेगा अब ये सख्त एक्शन

 
तीन दिन लगातार छुट्टी करना स्कूली छात्रों को पड़ेगा भारी, शिक्षा विभाग लेगा अब ये सख्त एक्शन
Punjab School News: पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब के स्कूलों में अब लगातार तीन छुट्टी लेने वाले छात्रों पर शिक्षा विभाग सख्त एक्शन लेने वाला है। पंजाब के सरकारी स्कूलों में अब छात्रों की मनमर्जी नहीं चलने वाली है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने गुरुवार को स्कूल से लगातार गैर-हाजिर रहने वाले बच्चों पर सख्त नजर रखने के लिए ‘मिशन समर्थ-4’ लॉन्च कर दिया। इसके तहत अब हर छात्र की अटेंडेंस ऑनलाइन ट्रैक होगी और अनुपस्थिति पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, सरकार ने साफ किया है कि ‘मिशन का मकसद सिर्फ योजनाएं घोषित करना नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर बच्चों की पढ़ाई को लगातार बनाए रखना है। इसके तहत स्कूलों में डिजिटल अटेंडेंस सिस्टम लागू किया जा रहा है, जिससे हर बच्चे की रोजाना उपस्थिति का रिकॉर्ड सीधे सिस्टम में दर्ज होगा। Punjab School News

मिली जानकारी के अनुसार, नई व्यवस्था के अनुसार, अगर कोई छात्र लगातार तीन दिन तक स्कूल नहीं आता है तो सबसे पहले स्कूल स्तर पर उसके अभिभावकों से संपर्क किया जाएगा। यदि इसके बावजूद छात्र की उपस्थिति में सुधार नहीं होता और अनुपस्थिति पांच दिन तक पहुंच जाती है, तो मामला जिला स्तर पर मॉनिटर किया जाएगा। इसके बाद भी स्थिति नहीं सुधरने पर उच्च स्तर तक इसकी निगरानी की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि पहले कई बार ऐसा होता था कि बच्चे लंबे समय तक स्कूल से दूर रहते थे, लेकिन इसकी जानकारी समय पर नहीं मिल पाती थी। अब रियल टाइम डेटा के जरिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। Punjab School News

उन्होंने कहा कि राज्य में बड़ी संख्या में ऐसे बच्चे हैं जो अलग-अलग कारणों से बीच-बीच में स्कूल छोड़ देते हैं। नई ट्रैकिंग प्रणाली से ऐसे बच्चों की तुरंत पहचान कर उन्हें दोबारा स्कूल से जोड़ने में मदद मिलेगी।

मिली जानकारी के अनुसार, मंत्री ने बताया कि मिशन के तहत सरकार पहले ही बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने पर काम कर चुकी है। अब इसके चौथे चरण में फोकस इस बात पर है कि बच्चे नियमित रूप से स्कूल आएं और पढ़ाई में निरंतरता बनी रहे। Punjab School News

क्या बदलेगा इससे?

जानकारी के मुताबिक, इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद स्कूलों में लंबे समय तक अनुपस्थित रहने वाले छात्रों की समस्या पर काफी हद तक काबू पाया जा सकेगा। Punjab School News

मिली जानकारी के अनुसार, ‘मिशन के जरिए सरकार ने साफ संकेत दिया है कि अब फोकस सिर्फ योजनाओं पर नहीं, बल्कि बच्चों की रोजाना मौजूदगी और वास्तविक पढ़ाई पर है। अगर यह सिस्टम प्रभावी तरीके से लागू होता है, तो सरकारी स्कूलों में ड्रॉपआउट और अनियमित उपस्थिति की समस्या में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।