Holiday News: 7 फरवरी को इन जिलों में स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद, जाने वजह ?

 
Schools and colleges will remain closed in these districts
Holiday News: महाराष्ट्र से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। महाराष्ट्र सरकार ने जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव को लेकर बड़ा फैसला लिया है। जानकारी के मुताबिक, राज्य सरकार ने 7 फरवरी को उद्योगों, निजी कंपनियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए सवैतनिक अवकाश यानी पेड छुट्टी घोषित की है।

जानकारी के मुताबिक, सरकारी आदेश में साफ कहा गया है कि 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी पंजीकृत मतदाताओं का मतदान करना लोकतांत्रिक कर्तव्य है और मतदान के दिन कर्मचारियों को यह अधिकार प्रयोग करने की सुविधा देना अनिवार्य है। Holiday News

मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र में 7 फरवरी को 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के लिए मतदान होगा, जबकि मतगणना 9 फरवरी को की जाएगी। 

सरकार का सख्त आदेश

जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के उद्योग, ऊर्जा और श्रम विभाग द्वारा जारी यह आदेश केवल सरकारी दफ्तरों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि निजी क्षेत्र के तमाम संस्थानों पर भी अनिवार्य रूप से लागू होगा। सरकार के निर्देशानुसार, राज्य की सभी निजी कंपनियों, फैक्ट्रियों, आईटी (IT) पार्क्स और बिजनेस यूनिट्स में 7 फरवरी को अवकाश देना अनिवार्य है। इसके साथ ही, शॉपिंग मॉल्स, रिटेल आउटलेट्स, शोरूम, होटल, रेस्टोरेंट और थिएटर जैसे सभी कमर्शियल प्रतिष्ठानों को भी इस आदेश के दायरे में रखा गया है। Holiday News

मिली जानकारी के अनुसार,आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि मतदान के अधिकार को सुनिश्चित करने के लिए इन सभी क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों को 'पेड लीव' की सुविधा प्रदान करना हर नियोक्ता की जिम्मेदारी होगी।