Hisar Airport: हरियाणा से केवल एक घंटे में पहुंचेंगे चंडीगढ़, 9 जून से शुरू होगी फ्लाइट, जारी हुआ शेड्यूल

 
Hisar Airport: हरियाणा से केवल एक घंटे में पहुंचेंगे चंडीगढ़, 9 जून से शुरू होगी फ्लाइट, जारी हुआ शेड्यूल
Hisar Airport: हरियाणा के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट हिसार से अब चंडीगढ़ के लिए ही फ्लाइट शुरू होने जा रही है। यह फ्लाइट हर सोमवार और शुक्रवार को रवाना होगी। खबरों की मानें, 9 जून से शाम 4 बजकर 55 मिनट पर चंडीगढ़ के लिए पहली फ्लाइट हिसार से रवाना होग, जो  करीब 5 बजकर 55 मिनट पर चंडीगढ़ पहुंच जाएगी। इससे पहले यह फ्लाइट चंडीगढ़ से हिसार के लिए करीब 3 बजकर 20 मिनट पर उड़ान भरेगी और 4 बजकर 30 मिनट पर हिसार एयपोर्ट पर पहुंच जाएगी। इससे चंडीगढ़ आने-जाने वाले हजारों यात्रियों को फायदा मिल सकेगा। सीएम सैनी दिखा सकते हैं हरी झंडी खबरों की मानें, तो हिसार से चंडीगढ़ हवाई सेवाओं को सीएम नायब सैनी सिंह सैनी चंडीगढ़ से ही हरी झंडी दिखा सकते हैं। इसके अलावा हिसार से जून में ही जयपुर के लिए फ्लाइट शुरू हो सकती है। फ्लाइट से एक घंटे में पहुंचेंगे चंडीगढ़ बता दें कि हिसार से चंडीगढ़ के लिए सड़क और रेल मार्ग की सेवा चालू है। सड़क मार्ग से चंडीगढ़ जाने के लिए करीब 4.30 घंटे लगते हैं। वहीं रेल से सफर करने पर 7 घंटे लगते हैं। ऐसे में चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट शुरू होने पर फ्लाइट से केवल एक घंटे का समय ही लगेगा। ये रहा पूरा शेडयूल चंडीगढ़ से शाम 3:20 बजे चलेगी चंडीगढ़ से 4:30 बजे हिसार एयरपोर्ट पहुंचेगी -हिसार से शाम 4:55 बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी। -शाम 5:55 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेगी। कितना होगा किराया किरायाः 1724 से 2500 रुपए तक (हालांकि, इसमें बदलाव भी हो सकता है)