Top 5 Best Selling Motorcycles : भारत में पिछले महीने मई में 10 लाख से ज्यादा मोटरसाइकल बिकी हैं। इनमे हीरो मोटोकॉर्प और होंडा क्रमश पहले और दूसरे स्थान पर बनी रही। रिपोर्ट के अनुसार बीते मई में भी हीरो स्प्लेंडर सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक बनी हैं। इसके बाद होंडा, बजाज, टीवीएस, रॉयल एनफील्ड जैसी कंपनियों के अन्य मॉडल रहे। आइये आपको बताते हैं कि मई में टॉप 5 सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकल्स कौन-कौन सी हैं।
1. हीरो स्प्लेंडर लोगों की पहली पसंद
आपको बता दें कि भारत में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली हीरो मोटोकॉर्प की स्प्लेंडर को बीते मई महीने में 3,10,335 ग्राहकों ने खरीदा हैं। यह सालाना रूप से 1.86 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ है। पिछले महीने स्प्लेंडर का मोटरसाइकल सेगमेंट में मार्केट शेयर सबसे ज्यादा रहा, जो कि 35 पर्सेंट है। हीरो स्प्लेंडर प्लस की मौजूदा एक्स शोरूम प्राइस 77,176 रुपये से शुरू होती है।
2. होंडा शाइन की डिमांड बढ़ी
पिछले महीने मई महीने में होंडा शाइन दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकल रही और इसे 1,58,271 ग्राहकों ने खरीदा। शाइन की बिक्री में 6 फीसदी की बढ़ोतरी सालाना तौर पर हुई है। होंडा शाइन का मार्केट शेयर पिछले महीने 17.87 फीसदी रहा।
3. बजाज पल्सर
बजाज पल्सर सीरीज में 125 सीसी से लेकर 400 सीसी तक की मोटरसाइकल बिकती है और इनकी बीते मई महीने में 1,22,151 यूनिट बिकी, जो कि सालाना तौर पर 5 फीसदी की कमी दिखाती है। पल्सर का मोटरसाइकल सेगमेंट में मार्केट शेयर करीब 14 फीसदी है।
4. हीरो HF डीलक्स
बीते मई महीने में हीरो मोटोकॉर्प की एंट्री लेवल मोटरसाइकल एचएफ डीलक्स की 1,07,768 यूनिट बिकी, जो कि सालाना तौर पर 23.67 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ है। इस बाइक का मार्केट शेयर पिछले महीने 12 पर्सेंट रहा।
5. TVS अपाचे
TVS मोटर कंपनी की सबसे पॉपुलर मोटरसाइकल अपाचे की बीते मई में 49,099 यूनिट बिकी और यह आंकड़ा मई 2024 की 37,906 यूनिट के मुकाबले करीब 30 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी के साथ है।