Helicopter Crash: केदारनाथ के पास क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर, पायलट समेत 7 की दर्दनाक मौत

 
Helicopter Crash: केदारनाथ के पास क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर, पायलट समेत 7 की दर्दनाक मौत
Helicopter Crash: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से बड़ी खबर आ रही है। केदारनाथ के पास गौरीकुंड में रविवार की सुबह करीब 5.20 बजे एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। इसमें पायलट समेत 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। मरने वालों में एक दो साल का बच्चा भी शामिल है। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर देहरादून से केदारनाथ जा रहा था। यह हेलिकॉप्टर क्रैश होकर गौरीकुंड के जंगलों में जा गिरा। वहीं सूचना पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है और राहत-बचाव का कार्य जारी है।

खराब मौसम के चलते हुआ हादसा

खबरों की मानें, तो शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि खराब मौसम के चलते यह हादसा हुआ है। वहीं गौरीकुंड से भी रेस्क्यू टीम को रवाना किया जा रहा है। यहां हेलिकॉप्टर आर्यन एविएशन कंपनी का बताया जा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुख

वहीं इस हादसे को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि रुद्रप्रयाग में हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर दुखद है। मकौे पर एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन और अन्य रेस्क्यू दल राहत-बचाव कार्यों में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि हेलिकॉप्टर में सवार सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।'