HBSE School List: हरियाणा बोर्ड के 12वीं कक्षा में कौनसा जिला है अव्वल, देखें लिस्ट
HBSE 12th Result School List: हरियाणा बोर्ड के 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिये गए हैं। आज भिवानी बोर्ड की तरफ से नतीजों की आधिकारिक घोषणा की गई है। बोर्ड की तरफ से महज 40 दिन के अंदर ही छात्रों के नतीजे घोषित किये गए हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष प्रो० (डॉ०) पवन कुमार, उपाध्यक्ष श्री सतीश कुमार एवं सचिव डॉ० मुनीश नागपाल, ह.प्र.से. ने आज यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में संयुक्त रूप से बताया कि शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित करवाई गई सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) वार्षिक परीक्षा-2025 का परिणाम आज घोषित किया जा रहा है। परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर देख सकते हैं।
शहरी छात्रों ने मारी बाजी
उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में राजकीय विद्यालयों की पास प्रतिशतता 84.67 रही तथा प्राईवेट विद्यालयों की पास प्रतिशतता 86.98 रही है। इस परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 85.94 रही है, जबकि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 85.03 रही है। उन्होंने बताया कि पास प्रतिशतता में जिला जीन्द टॉप तथा जिला नूंह पायदान पर सबसे नीचे रहा।
HBSE 12th Result 2025: हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कैसे देखें?
- हरियाणा बोर्ड, भिवानी की वेबसाइट bse.org.in पर जाएं।
- HBSE वेबसाइट खुलेगी, यहां होम पेज पर Results टैब पर क्लिक करें।
- bseh result पेज खुल जाएगा। यहां आपको HBSE Haryana Board 12th Result 2025 Link मिलेगा। उसे क्लिक करें।
- हरियाणा बोर्ड रिजल्ट साइट का पेज ओपन होगा। यहां अपना हरियाणा बोर्ड 12वीं का रोल नंबर भरें। अन्य कोई जानकारी मांगी गई हो, तो उसे भरें और सबमिट कर दें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा। उसे सेव या डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकाल लें।
- ऑफिशियल साइट - https://bseh.org.in/
