Haryanvi Model Sheetal Murder: हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी (29) की शनिवार को उसके बॉयफ्रेंड ने गला काट हत्या कर दी है। पुलिस ने इस मामले में उसके प्रेमी सुनील को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पूछताछ में इस बात का खुलासा किया है कि शीतल उसे इगनोर करने लगी थी और वो विशाल नाम के युवक से शादी करना चाहती थी। उसने विशाल के नाम का टैटू भी बनवाया हुआ था। हालांकि, सुनील पहले से शादीशुदा था। जानकारी के मुताबिक, सुनील ने पुलिस पूछताछ में इस बात का खुलासा किया है कि उसने इस हत्याकांड को दुर्घटना दिखाने के लिए शव को कार में डालकर दिल्ली पैरलल नहर में उतार दिया था। हालांकि, लोगों ने सुनील को निकाल लिया और उसे अस्पतताल में भर्ती करा दिया था। वहीं दूसरी ओर शीतल चौधरी का शव रविवार रात नौ बजे 60 किमी दूर सोनीपत के खांडा और झरोठी गांव के बीच NCR वाटर चैनल से बरामद हुआ। पुलिस ने उसके हाथ, पैर और छाती पर बने टैटू से शव की पहचान हुई। उसके हाथ पर विशाल नाम का टैटू भी बना था।
शीतल पर शादी का दवाब बना रहा था सुनील
शीतल की बहन नेहा का कहना है कि विशाल से शीतल की शादी नहीं हो पाई थी। उससे उसकी शादी की बात चल रही थी। नेहा का आरोप है कि आरोपी सुनील (30) उसकी बहन शीतल पर शादी का दबाव बना रहा था और उसके साथ कई बार मारपीट भी कर चुका था। बताया जा रहा है कि शीतल शनिवार दोपहर को अपनी टीम के साथ गाने की रिकार्डिंग के लिए पानीपत के अहर गांव में गई हुई थी। वहां से ही आरोपी सुनील उसे लेकर कार में निकला था। रात करीब एक बजे शीतल ने अपनी बहन नेहा को वीडियो कॉल कर कहा था कि सुनील उसके साथ मारपीट कर रहा है। इसके बाद शीतल का मोबाइल बंद हो गया था। नेहा ने कई बार फोन मिलाया। लेकिन, नहीं मिला। जिसके चलते रविवार सुबह नेहा ने उरलाना पुलिस को मामले की शिकायत दी थी।
बहन के पास रहती थी शीतल
बताया जा रहा है कि मॉडल शीतल अपनी बहन नेहा के पास पानीपत की सतकरतार कालोनी में रह रही थी। उसके हाल ही में चार हरियाणवी गाने यू-ट्यूब पर चल रहे हैं। शीतल को इंटाग्राम पर रील बनाने और मॉडलिंग करने का शौक था। इसी वजह से शीतल का तलाक हो गया था और उसका एक बेटा और एक भी है, जो अपने पिता के पास ही रहते हैं।
एक घंटे तक शीतल का शव कार में लेकर घूमता रहा आरोप
खबरों की मानें, तो आरोपी ने खुलासा किया है कि शीतल की हत्या कर सुनील शव को कार में ही करीब एक घंटा लेकर घूमता रहा। बाद में उसने नहर में कार उतारी। वो अच्छा तैराक है। लेकिन, जैसे ही उसने देखा कि लोग उसे बचाने आ रहे हैं, तो उसने बेहोश होने का नाटक किया। आरोपी ने चाकू से अपनी बाजू पर भी वार किए हुए है। हालांकि, जब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
शीतल की चार साल पहले हुई थी सुनील से मुलाकात
बताया जा रहा है कि सुनील ने चार साल पहले करनाल के माडल टाउन में (सुकून नाम) से एक होटल खोला था। यहीं पर सुनील और शीतल की मुलाकात हुई है। इसी बीच दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और सुनील ने शीतल को होटल की देखरेख का सारा काम दे दिया। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से मिलने लगे। सुनील परिजनों का आरोप है कि सुनील और शीतल चार साल से एक दूसरे को जानते थे। शीतल ने सुनील के करोड़ों रुपये हड़प लिये थे। उसने सुनील को कंगाल कर दिया था। आर्थिक तंगी के कारण सुनील को छह माह पहले अपनी होटल भी बंद करना पड़ा।
शीतल पर किए चाकू से आठ वार
खबरों की मानें, तो प्रेमी सुनील ने शीतल पर चाकू से आठ बार वार किए। हालांकि, सुनील के हमला करने पर शीतल ने खुद को बचाने के लिए आखिरी सांस तक कोशिश की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि शीतल की गर्दन पर चाकू से तीन घाव मिले हैं। इसके अलावा उसके शरीर पर पांच निशान और मिले है। शीतल के शरीर पर करीब ढाई इंच का गहरा घाव भी मिला है। इसी हमले ने शीतल की सांस की नली काट दी थी।
शीतल ने शादी से किया इंकार
खबरों की मानें, तो आरोपी सुनील शीतल से शादी करना चाहता था। शादीशुदा सुनील के चार साल तक करीब रहने के बाद शीतल ने उससे करने से मना कर दिया था। हालांकि, सुनील उस पर अपना पूरा हक जताता था। जब शीतल नहीं मानी तो सुनील ने ऐसी साजिश रची कि उसे भनक तक नहीं लगी। शीतल को नहीं पता था कि सुनील उसकी जान लेने वाला है। आरोपी ने उस पर धोखे से वार किए और शव को कार में रखकर घूमता रहा और फिर हादसा दिखाने के कार को नहर में उतार दिया। ताकि, किसी को उस पर शक न हो। लेकिन, कुछ घंटों बाद ही पुलिल ने इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया।