हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी को मिली कस्टडी पैरोल,  बेटियों के नामकरण के लिए जेल से बाहर आया गैंगस्टर

 
हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी को मिली कस्टडी पैरोल,  बेटियों के नामकरण के लिए जेल से बाहर आया गैंगस्टर

हरियाणा का कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी एक बार फिर जेल से बाहर आया है। गैंगस्टर को कस्टडी पैरोल मिली और वह आज सुबह 11 बजे अपने गांव पहुंचा। यहां वह अपनी जुड़वा बेटियों के नामकरण संस्कार में शामिल होगा। 

मिली जानकारी के अनुसार गैंगस्टर आज सुबह  तिहाड़ जेल से भारी पुलिसबल के साथ सोनीपत के जठेड़ी गांव पहुंचा। गैंगस्टर की जुड़ा बेटियों के नामकरण के लिए घर को फूलों से सजाया गया है और तैयारियां पूरी कर ली गई है। भारी सुरक्षा के बीच वह अपनी जुड़वां बेटियों के जन्म के 80 दिन बाद होने वाले हवन-यज्ञ, नामकरण और अन्य रस्मों में शामिल होगा। 

 

सुरक्षा को देखते हुए जठेड़ी गांव में भारी पुलिसबल तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि पहले 6 घंटे की कस्टडी पैरोल की अनुमति ली गई थी, लेकिन प्रशासनिक गाइडलाइन के अनुसार अब काला जेठड़ी 5 घंटे की पैरोल मिली है।
 

काला जठेड़ी सुबह 11 बजे गांव पहुंचा और शाम 4 बजे तक यहां रहेगा। बता दें कि गैंगस्टर की पत्नी अनुराधा चौधरी ने बीते 1 जुलाई 2026 को इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) तकनीक से जुड़वां बेटियों को जन्म दिया था। इसी दिन भी काला जठेड़ी अपनी बेटियों को देखने के लिए 4 घंटे की कस्टडी पैरोल मिली थी और वह जेल से आया था।