IPS Smiti Chaudhary: हरियाणा की महिला IPS एसपी का अचानक निधन, एसीबी में एसपी थीं स्मिति चौधरी

 
IPS Smiti Chaudhary: हरियाणा की महिला IPS एसपी का अचानक निधन, एसीबी में एसपी थीं स्मिति चौधरी
IPS Smiti Chaudhary: हरियाणा की महिला IPS एसपी का अचानक निधन होने के बाद पुलिस महकमे में दुख की लहर दौड़ गई है। महिला आईपीएस अधिकारी स्मिति चौधरी की 48 साल की उम्र में निधन हो गया है वो पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी।

हरियाणा कैडर की अधिकारी थी स्मिति चौधरी

स्मिति चौधरी 2012 बैच की हरियाणा कैडर की भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी थीं। वर्तमान में वह अंबाला में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) में पुलिस अधीक्षक (SP) के महत्वपूर्ण पद पर तैनात थीं, 2 फरवरी 2024 से वह छुट्टी पर चल रही थीं। उनके पति भी एक आईपीएस अधिकारी हैं।

जींद के डूमरखां गांव में हुआ था जन्म

स्मिति चौधरी का जन्म 15 अगस्त 1976 को हरियाणा के जींद जिले के डूमरखां गांव में हुआ था। उनका परिवार फिलहाल पंचकूला में रहता है। अपने पुलिस करियर के दौरान, स्मिति चौधरी ने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। उन्होंने अंबाला में हरियाणा सशस्त्र पुलिस की पहली बटालियन में कमांडेंट के रूप में भी सेवा दी, जहां उन्होंने अपनी कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया। उनके निधन से पुलिस विभाग ने एक कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी खो दिया है।