Haryana Triple Suicide Case: हरियाणा में मां और दोनों शादीशुदा बेटियों ने इस वजह किया सुसाइड, छोटे दामाद ने बताई सच्चाई
Jun 1, 2025, 06:48 IST
Haryana Triple Suicide Case: हरियाणा के कैथल में एक महिला ने अपनी दो शादीशुदा बेटियों के साथ मिलकर सुसाइड कर लिया है। जिसका आरोप घर के बड़े दामाद पर लगा है। महिला की छोटे दामाद अनिल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। दरअसल, यह पूरा मामला पूंडरी के गांव बाकल का है। यहां शुक्रवार की रात महिला और उसकी दो शादीशुदा बेटियों ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या का कारण बेटियों के ससुराल में चल रहा विवाद बना है। आरोप है कि अमेरिका गया बड़ी लड़की निशा (32) का पति अपनी शादीशुदा छोटी साली पूजा (22) के पास गलत मैसेज भेजता था। जिसके चलते पूजा के घर में कलेश शुरू होने लगे और वह अपनी सुसराल से 28 मई को अपने मायके आ गई। वहीं निशा भी पति से झगड़े के चलते अपना मायके में ही रह रही थी। घर में तनाव होने के कारण मां और दोनों बेटियों ने अपनी जान दे दी। मृतकों में गुड्डी देवी (50), उसकी बड़ी बेटी निशा (32) और छोटी पूजा (22) शामिल हैं। छोटी बेटी को भी परेशान करता था जितेंद्र खबरों की मानें, तो उसकी बड़ी बेटी निशा की शादी 15 साल पहले करनाल जिले के गांव रोडान माजरा में हुई थी। निशा के पति का नाम जितेंद्र है और दोनों के दो बच्चे है। जितेंद्र पिछले कई वर्षों से अमेरिका में रह रहा है। वहीं गुड्डी देवी की छोटी बेटी पूजा की शादी इसी साल 2 फरवरी को गांव बंदराणा निवासी अनिल कुमार के साथ हुई थी। जैसे ही पूजा की शादी अनिल से हुई तो बड़ी बेटी निशा का पति जितेंद्र ने उसके परिवार को परेशान करना शुरू कर दिया। साली को अश्लील मैसेज भेजता था आरोपी खबरों की मानें, तो छोटी बेटी पूजा के पति अनिल कुमार ने पुलिस में शिकायत दी है। उसने अपनी शिकायत में बताया कि उसका साढू जितेंद्र पूजा के फोन पर अश्लील मैसेज भेजा करता था। जब पूजा की सिम तोड़ दी तो वह मैसेज और धमकी भरे मैसेज भेजने लगा। अनिल ने जितेंद्र को फोन कर समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने धमकी दी कि वह उसका घर बर्बाद कर देगा। जिसके चलते परिवार में विवाद होना शुरू हो गया। जितेंद्र के परिवार वालों ने निशा को घर से निकाला खबरों की मानें, तो जिंतेंद्र के परिवार ने कुछ दिन पहले निशा को तंग करके घर से निकाल दिया। वह अपनी मां के पास बाकल में रहने के लिए आग गई थी। वहीं चार दिन पहले पूजा भी अपने मायके पहुंची थी। जिसके चलते परिवार में तनाव बढ़ गया था। महिला का बेटा भी अमेरिका में गुड्डी देवी के तीन बच्चे थे, जिनमें एक पूजा, निशा और नीरज। नीरज अभी अमेरिका के कैलिफोर्निया में रह रहा है। बताया जा रहा है कि करीब दो साल पहले गुड्डी ने अपनी एक एकड़ जमीन बेचकर उसे अमेरिका भेजा था। वहीं गुड्डी देवी के पति की 18 साल पहले मौत हो चुकी है। क्या बोली पुलिस थाना प्रभारी का कहना है कि गुड्डी देवी के भाई ने मामले की सूचना दी थी। उसने ही गुड्डी के फोन न उठाने पर पड़ोसियों को उनके घर भेजा था। इसके बाद ही तीनों महिलाओं की मौत की जानकारी हुई थी। वहीं पुलिस जब मौके पर पहुंची तो गुड्डी देवी का शव बाथरूम के बाहर पड़ा मिला। वहीं दोनों लड़कियां शव कमरे में पड़े मिले।
