Haryana State Games 2025: हरियाणा में स्टेट गेम्स के विजेताओं को डी-ग्रुप की नौकरी में मिलेगी वरीयता, ओलंपिक एसोसिएशन की बैठक में लगेगी मौहर!

 
Haryana State Games 2025: हरियाणा में स्टेट गेम्स के विजेताओं को डी-ग्रुप की नौकरी में मिलेगी वरीयता, ओलंपिक एसोसिएशन की बैठक में लगेगी मौहर!
Haryana State Games 2025: हरियाणा के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, प्रदेश में 13 साल बाद हरियाणा स्टेट गेम्स होंगे, जो साल के अंत तक होने लगभग फाइनल हो चुके है। इसमें तकरीबन 10 खेल शामिल किए जाएंगे। इस बार से हरियाणा स्टेट गेम्स में पदक विजेताओं को ग्रेडेशन सर्टिफिकेट, कैश अवॉर्ड मिलने के साथ अब डी-ग्रुप (Group D Job in Haryana) की नौकरी में खेल कोटे से आवेदन करने पर वरीयता मिलेगी, जोकि पहले पक्के तौर पर निर्धारित नहीं थी। जानकारी के मुताबिक, हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन (एचओए) की पहली बैठक में इस मुहर लग सकती है। बैठक में इस अहम फैसले के अतिरिक्त खेल और खिलाड़ियों के बुनियादी सुविधाओं को लेकर तमाम मुद्दों पर चर्चा होनी है। इस संबंध में सोमवार मंगलवार तक एसोसिएशन के ओर से पत्र भी जारी हो जाएंगे। दरअसल, साल 2012 के बाद हरियाणा स्टेट गेम्स आयोजित नहीं हुए है। इसकी वजह कुछ कानूनी और कुछ HOA की प्रक्रिया में पेंच फंसना था। इस बार मीनू बेनीवाल की अध्यक्षता में गठित HOA की कमेटी जल्द पहली बार बैठक करने जा रही है। इसके लिए एसोसिएशन के तहत से खेल और खिलाड़ियों के हित में कई अहम एजेंडे तैयार किए गए हैं, जिन्हें उठाए जाना हैं। ये प्रमुख एजेंडे होंगे शामिल -नए एसोसिएशन को जोड़ना -खिलाड़ियों के शोषणऔर जागरूकता -फर्जी एसोसिएशन पर शिकंजा -खिलाड़ियों के कैश अवॉर्ड  -राष्ट्रीय खेलों के खिलाड़ियों का सम्मान   क्या बोले एचओए अध्यक्ष मीनू बेनीवाल एचओए अध्यक्ष मीनू बेनीवाल ने कहा कि बैठक और एजेंडे तैयार किए जा चुके हैं, जल्द ही तारीख भी तय हो जाएगी। खेल-खिलाड़ियों के हित में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। इसकी जल्द ही विस्तार से जानकारी दी जाएगी। क्या बोले एओए सह सचिव वहीं  एओए सह सचिव न कहा कि  एचओए के अध्यक्ष के नेतृत्व में कमेटी की जल्द बैठक आयोजित होगी। हरियाणा स्टेट गेम्स में पदक विजेताओं को खेल कोटे से डी-ग्रुप की नौकरी में आवेदन पर वरियता मिलेगी। इसके अलावा भी कई अहम मुद्दों को एजेंडे में शामिल हैं, जिसमें फ्रॉड एसोसिएशन पर शिकंजा कसना भी मुख्य है।