Haryana SHO Transfer: हरियाणा के फतेहाबाद से बड़ी खबर आ रही है। यहां SP सिद्धांत जैन ने कार्यभार संभालने के करीब डेढ़ महीने बाद SHO बदले गए हैं। SP की ओर से जिले में तीन SHO, दो सेल इंचार्ज और एक चौकी इंचार्ज का ट्रांसफर कर दिया है। जिसके चलते सिटी थाना प्रभारी ओमप्रकाश को भूना थाने भेज दिया गया है। जबकि, भूना के SHO सुरेंद्रा को फतेहाबाद सिटी प्रभारी लगाया गया है।
लेडी इंस्पेक्टर पुष्पा सिहाग को सौंपा अतिरिक्त कार्यभार
ट्रांसफर लिस्ट की मानें, तो लेडी इंस्पेक्टर पुष्पा सिहाग को स्क्रूटनी सेल के इंचार्ज के साथ-साथ प्रॉपर्टी डिस्पोजल इंचार्ज बनाया गया है। वह पूरे जिले की जिम्मेदारी संभालेंगी। हालांकि, इससे पहले पुष्पा सिहाग महिला थाना की प्रभारी थी। उनके स्थान पर अब अरुणा को महिला थाना प्रभारी हैं।
SHO थाना नई पोस्टिंग
सुरेंद्रा (इंस्पेक्टर) भूना - फतेहाबाद सिटी ओमप्रकाश SI फतेहाबाद सिटी - भूना थाना राहुल देव इंस्पेक्टर प्रॉपर्टी डिस्पोजल- साइबर थाना प्रभारी सतीश कुमार ASI महमड़ा चौकी- भूना थाना ज्योति प्रसाद भूना थाना - महमड़ा चौकी