Haryana News: हरियाणा में सचिवालय को मिली RDX से उड़ाने की धमकी, DC को आया ई-मेल

 
Haryana News: हरियाणा में सचिवालय को मिली RDX से उड़ाने की धमकी, DC को आया ई-मेल
Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद से बड़ी खबर आ रही है। यहां लघु सचिवालय को आरडीएक्स (RDX) से उड़ाने की धमकी मिली है। डीसी की Email ID पर मंगलवार सुबह मद्रास टाइगर के नाम से धमकी भरा मैसेज आया है। इसके बाद पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। खबरों की मानें, तो डॉक स्क्वायड और बम स्क्वायड को भी मौके पर पहुंच गई है। हालांकि, अभी तक की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। बता दें कि इससे पहले 3 अप्रैल 2025 को भी सचिवालय में विस्फोट होने की धमकी दी गई थी। तब मेल डिप्टी कमिश्नर की ID पर आई थी। धमकी में एक धार्मिक नारा भी लिखा था। उस दौरान भी यहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था।