Breaking: हरियाणा सचिवालय और CM हाउस को मिली बम से उड़ाने की धमकी, एक्शन मोड में आया प्रशासन
May 30, 2025, 17:20 IST
Breaking: हरियाणा सचिवालय और CM हाउस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। चंडीगढ़ पुलिस को एक धमकी भरी कॉल मिली है जिसमें हरियाणा सचिवालय को बम से उड़ाने की बात कही गई है। धमकी मिलने के बाद से CM हाउस और सचिवालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सचिवालय में CRPF, हरियाणा पुलिस, चंडीगढ़ पुलिस और CID एक्शन मोड में आ गई है। बताया जा रहा है कि धमकी भरा ईमेल हरियाणा सीआईडी के पास आया था। पुलिस और गुप्तचर एजेंसियां मामले की जांच कर रही है। गुरु अर्जन देव की जयंती के कारण आज सरकारी कर्मचारियों का आरएच (रिस्ट्रिक्टिड हॉलिडे) होने के कारण सचिवालय में भीड़ कम है जबकि पंजाब सचिवालय में अवकाश है। आज यानी शुक्रवार को हरियाणा सचिवालय और सीएम हाउस में शाम 4 बजे धमकी भरी कॉल आई है। इस सूचना से अफरातफरी मच गई और तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अनाउंसमेंट कराकर सचिवालय खाली कराया। बिल्डिंग और आसपास के इलाके में बम और डॉग स्क्वायड बुलाकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बता दें गुरु अर्जन देव की जयंती के कारण आज सरकारी कर्मचारियों का आरएच (रिस्ट्रिक्टिड हॉलिडे) होने के कारण सचिवालय में भीड़ कम है, जबकि पंजाब सचिवालय में अवकाश है।
