Haryana School Summer Vacation 2025: हरियाणा में इस दिन से शुरू होगी गर्मियों की छुट्टियां, जारी हुई नोटिफिकेशन
May 19, 2025, 12:36 IST
Haryana School Summer Vacation 2025: हरियाणा में एक जून से लेकर 30 जून 2025 तक गर्मियों की छुट्टियां रहेंगी। इसके लिए विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 
दरअसल, हरियाणा में शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 1 जून 2025 से 30 जून 2025 तक गर्मियों की छुट्टियां घोषित कर दी है। शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर कहा कि 30 दिन प्रदेश के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल पूरी तरह बंद रहेंगे। 1 जुलाई 2025 से स्कूल दोबारा खुलेंगे।
शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी जिला और खंड शिक्षा अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में आदेशों की पालना करें।

