Haryana Rain Alert: हरियाणा में सुबह-सुबह बदला मौसम, शुरू हुई बारिश, इन जिलों में भी अगले दो घंटे में बारिश का अलर्ट

 
Haryana Rain Alert: हरियाणा में सुबह-सुबह बदला मौसम, शुरू हुई बारिश, इन जिलों में भी अगले दो घंटे में बारिश का अलर्ट
Haryana Rain Alert: हरियाणा में शुक्रवार की सुबह-सुबह मौसम बदल गया है। जिसके चलते कई जिलों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। वहीं फतेहाबाद के जाखल में बारिश हो रही है और महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, जींद और करनाल में बादल छाए हैं। जिसके चलते कभी भी बारिश हो सकती है। वहीं इसी बीच चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। यह अलर्ट सुबह 6:10 मिनट पर किया है। जिसके हिसाब से अगले तीन घंटों में हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला जिलों व आसपास के क्षेत्रों में तेज धूलभरी हवाएं चलने व कहीं-कहीं गरजचमक के साथ हल्की बारिश की संभावना ।