Haryana Rain Alert: हरियाणा में दो महीने बाद बरसे बादल, अगले दो दिन भी बारिश का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान

 
Haryana Rain Alert: हरियाणा में दो महीने बाद बरसे बादल, अगले दो दिन भी बारिश का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान

Haryana Rain Alert: हरियाणा में दो महीने बाद बरसे बादल, अगले दो दिन भी बारिश का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान


Haryana Weather:  हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के कारण जनवरी के आखिरी दिन में कई जिलों में बारिश हुई। हालांकि मौसम विभाग के अनुमान के मुाताबिक कम बारिश हुई। 


अगले दो दिनों तक राज्य में बारिश की संभावना जताई गई है। एक जनवरी को राज्य के ज्यादातर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं कुछ इलाकों में ओलो का भी अलर्ट जारी किया गया है। 


2 महीने बाद बरसे बादल


हरियाणा के कई जिलों में दो महीने बाद बारिश दर्ज की गई है। इससे पहले 1 दिसंबर को हरियाणा में बारिश दर्ज की गई थी। 


बारिश और घने कोहरे के कारण कई जगहों पर तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। भिवानी में न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब सात डिग्री कम है।


वहीं, करनाल में 13.4 डिग्री, झज्जर में 13.4, रोहतक में 14.2 और हिसार में 15.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, हरियाणा के कई जिलों में बेहद घना कोहरा दर्ज किया गया है। भिवानी और अंबाला में दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई, जबकि हिसार और करनाल में 200-500 मीटर की दृश्यता दर्ज की गई।


कल का मौसम

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि 1 फरवरी को हरियाणा के कई जिलों में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही सुबह के समय बहुत घना कोहरा भी छा सकता है। वहीं, दूसरे दिन मौसम शुष्क रहेगा। उसके बाद 3 और 4 फरवरी को एक-दो जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना रहेगी।


मौसम विभाग ने 1 फरवरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी है। राज्य के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है।