Haryana Police Encounter: हरियाणा में पुलिस और गो-तस्करों की मुठभेड़, तीन को लगी गोली, एक पुलिसकर्मी भी घायल
Haryana Police Encounter: हरियाणा के नूंह में अपराध शाखा तावडू की टीम और गो-तस्करों में मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में तीन गो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए है। जिसके चलते उन्हें नल्हड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं एक पुलिस कर्मचारी के भी चोट लगी है। पुलिस ने गो-तस्करों के कब्जा से 02 अवैध देसी कट्टा, 03 कारतूस, 07 खाली कारतूस, 03 चाकू, 02 कुल्हाड़ी, 01 मृत और 02 जिंदा गाय, 02 मोटरसाइकिल, 02 मोबाइल फोन सहित अन्य सामान बरामद किया है। गो तस्करों के खिलाफ थाना सदर तावडू में मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई में पुलिल जूटी हुई है।
