Haryana News: हरियाणा में युवाओं को बल्ले-बल्ले, सैनी सरकार दे रही फ्री में ये ट्रेनिंग, ऐसे कमा सकेंगे पैसा

 
Haryana News: हरियाणा में युवाओं को बल्ले-बल्ले, सैनी सरकार दे रही फ्री में ये ट्रेनिंग, ऐसे कमा सकेंगे पैसा
Haryana News:  हरियाणा के युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग के अन्तर्गत आने वाले कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से युवाओं को होम-स्टे की ट्रेनिंग देने का निर्णय लिया है, ताकि लोग अपने घरों के कुछ कमरों को गेस्ट हाउस के तौर पर किराए पर देकर अतिरिक्त आमदनी कर सकें। ये आवेदन 6 जून तक आमंत्रित किये गए हैं। यह ट्रेनिंग निःशुल्क दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक, एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पहले विभाग द्वारा हरियाणा के जिला पंचकूला, कुरुक्षेत्र, गुरुग्राम और फरीदाबाद के 15 से 29 वर्ष की आयु के युवाओं को होम-स्टे की नि:शुल्क ट्रेनिंग के लिए 15 मई, 2025 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे, लेकिन अब हरियाणा राज्य के सभी जिलों के 15 से 29 वर्ष की आयु के युवाओं को होम स्टे की ट्रेनिंग देने के लिए फिर से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 6 जून, 2025 तक सम्बन्धित जिला नोडल आई०टी०आई० में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रपत्र एवं नियम और शर्तें विभाग की वेबसाइट www.itiharyana.gov.in से डाउनलोड सकते हैं। चयन प्रकिया में विभाग का निर्णय अंतिम होगा।