Haryana News: हरियाणा में युवाओं की हुई मौज, सैनी सरकार दे रही जर्मनी-रूस और नार्वे में नौकरी करने का मौका, तुरंत करें अप्लाई
Jul 4, 2025, 15:06 IST
Haryana News: हरियाणा के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, सैनी सरकार अब अपने प्रदेश के युवाओं को जर्मनी, नार्वे, स्लोवाकिया और रूस में कृषि उत्पादों से जुड़े कारखानों और वेयरहाउसिंग प्रोजेक्ट्स में काम करने का मौका देगी। खबरों की मानें, तो सरकार की ओर से रूस और जर्मनी में 50-50 और स्लोवाकिया और नार्वे में 25-25 युवाओं को रोजगार के लिए भेजेगी। प्रदेश के युवाओं को विदेश में किसी तरह री परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए सैनी की सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से युवाओं को विदेश में नौकरियों के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की हुई है।
