Haryana News: हरियाणा में 30 साल बाद फिर से खुलेगा ये रोड, ओल्ड गुरुग्राम से सिर्फ 10 मिनट में द्वारका एक्सप्रेस-वे पर पहुचेंगे
Jun 5, 2025, 10:58 IST
Haryana News: हरियाणा में गुरुग्राम जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, 30 साल पहले नजफगढ़ रोड को बंद कर दिया गया था, जिस अब फिर से खोलने की कवायत शुरू हो गई है। इसके लिए स्थानीय विधायक मुकेश शर्मा और नगर निगम कमिश्नर प्रदीप दहिया ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया और इस सड़क को फिर से बनाने के लिए रोडमैप तैयार किया गया। जानकारी के मुताबिक, नजफगढ़ रोड को एयरपोर्ट, एम्युनिशन डिपो और सीआरपीएफ कैंप के चलते सुरक्षा कारणों की वजह से बंद किया गया था। जिसे अब फिर से नया बनाकर खोलने की तैयारी शुरू कर दिया है। इस रोड के शुरू होने पर बस स्टैंड से द्वारका एक्सप्रेस-वे तक केवल 8 से 10 मिनट में पहुंचा जा सकेगा। अभी यहां तक जाने के लोगों को भीषण जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है और 10 मिनट की बजाय लोगों को 40 मिनट या 1 घंटे का सफर करना पड़ता है। ओल्ड गुरुग्राम के पांच लोगों को मिलेगा फायदा अधिकारियों का कहना है कि इस रोड के बनने से सबसे बड़ी राहत ओल्ड गुरुग्राम के 5 लाख लोगों को मिलेगी। इसके साथ ही हरियाणा और दिल्ली से शीतला माता मंदिर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिलेगा। जल्द शुरू होगा फिजिबिलिटी सर्वे खबरों की मानें, तो स्थानीय विधायक की पहल पर नगर निगम ने सेक्टर 12 सीआरपीएफ चौक से लेकर गोशाला चौक तक नई सड़क बनाने के लिए निरीक्षण किया है और अधिकारियों को फिजिबिलिटी सर्वे करने के लिए भी कहा है। चार किलोमीटर तक बनेगा नया रास्ता विधायक की मानें, तो CRPF चौक सेक्टर 12 से लेकर यह सड़क करीब 4 KM की बनेगी। ये ओल्ड गुरुग्राम और द्वारका एक्सप्रेस-वे को आपस में कनेक्ट करेगी। बताया जा रहा है कि अभी वाहन चालकों को द्वारका एक्सप्रेस वे तक जाने के लिए सेक्टर 12 से 9 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। इसके बीच आने वाले 8 पॉइंट पर जाम की समस्यया रहती है। जिसके चलते यह 10 से 15 मिनट का सफर 1 घंटे में पूरा होता है। रोड के बनने से ओल्ड गुरुग्राम के इन इलाकों को मिलेगा फायदा - गुरुग्राम के सेक्टर-4 -गुरुग्राम के सेक्टर 5 गुरुग्राम के सेक्टर- 6 -गुरुग्राम के सेक्टर-7 गुरुग्राम के सेक्टर- 8 गुरुग्राम के सेक्टर-9 गुरुग्राम के सेक्टर- 12 -गुरुग्राम के सेक्टर-21 गुरुग्राम के सेक्टर- 22 गुरुग्राम के सेक्टर- 23 यहां नहीं लगेगा जाम -शीतला माता मंदिर -सेक्टर-6 मोड़ -सेक्टर-5 का चौक -अशोक विहार फेज-3 -पालम विहार पेज-3 -पालम विहार पेज-2 -श्रीकृष्ण गोशाला चौराहा। अभी ये है द्वारका एक्सप्रेस वे से गुरुग्राम शहर तक का रूट
- गुरुग्राम सेक्टर 12 -शीतला माता मंदिर -(दूरी करीब 1 किलोमीटर)
- शीतला माता मंदिर से सेक्टर-6 मोड़ -(दूरी करीब एक किलोमीटर)
- सेक्टर-6 मोड़ से सेक्टर-5 का चौक -(दूरी करीब एक किलोमीटर)
- सेक्टर पांच का चौक से सेक्टर अशोक विहार फेज-3 -(दूरी करीब 1 किलोमीटर)
- अशोक विहार फेज-3 से अशोक विहार फेज-2 -(दूरी करीब एक किलोमीटर)
- अशोक विहार फेज-2 से पालम विहार पेज-3 -(करीब एक किलोमीटर)
- पालम विहार पेज-3 से पालम विहार पेज-2 -(दूरी करीब एक किलोमीटर)
- पालम विहार पेज-2 से श्रीकृष्ण गोशाला चौराहा - ( दूरी करीब 2 किलोमीटर)
