Haryana News: हरियाणा के इस दिग्गज कबड्डी प्लेयर ने खेल से लिया संन्यास, सोशल मीडिया पर किया ऐलान
Jun 3, 2025, 12:05 IST
Haryana News: हरियाणा के पानीपत से बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, भारतीय कबड्डी स्टार प्लेयर प्रदीप नरवाल ने कबड्डी को अलविदा कह दिया है। प्रदीप नरवाल (Pardeep Narwal) ने सोमवार को सोशल मीडिया पर इसका औपचारिक ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा था कि प्रो कबड्डी लीग के सीजन 12 में चुना जाएगा। हालांकि, जब नीलामी के दूसरे दिन भी किसी टीम ने उन्हें नहीं चुना तो उन्होंने हॉकी को अलविदा कहने का मन बना लिया है। इसकी तैयारी उन्होंने पिछले सीजन में ही कर ली थी, लेकिन तब कोच रणधीर सिंह के कहने से उन्होंने खुद को रोक लिया था। खबरों की मानें, तो प्रदीप नरवाल ने कहा कि वे निराश नहीं है, क्योंकि आज वो जी भी हैं, कबड्डी खिलाड़ी के बदौलत ही है। उन्होंने अब भले ही बतौर प्लेयर कबड्डी से संन्यास ले लिया, लेकिन अगर मौका मिला तो कोच के रूप में अपनी सेवाएं देने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। बता दें कि प्रदीप नरवाल ने पिछले सीजन में 111 अंक बनाए थे। उनकी प्रो कबड्डी में पहली और आखिरी टीम बंगलुरू बुल्स थी। उन्होंने पटना पाइरेट्स को लगातार तीन खिताब दिलाए। इसके अतिरिक्त वे विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतीय टीम के लिए भी खेले। प्रदीप नरवाल सोनीपत के गांव रिढ़ाना के रहने वाले हैं। उन्होंने 190 मैचों में प्रो कबड्डी लीग में सबसे ज्यादा रेड अंक हासिल किए हैं, 1801 रेड पॉइंट के साथ उन्होंने कबड्डी को अलविदा कह दिया है।
