Haryana News: हरियाणा में 8 KM लंबी इस सड़क को बनाया जाएगा फोरलेन, 10 से ज्यादा गावों को होगा फायदा
Jun 19, 2025, 10:16 IST
Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी जिले (Rewari News) के लोगों के लिए अच्छी खबर है। ऐसा इसलिए है क्योंकि, उन्हें जल्द ही जाम की समस्या से राहत मिलने वाली है। सीएम सैनी ने आश्वासन दिया है कि बाइपास पर स्थित प्रजापति चौक से लेकर गांव मीरपुर के इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी तक करीब आठ किलोमीटर लंबी सड़क को जल्द ही फोरलेन बनाया जाएगा। इसकी मांग विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की ओर से धन्यवाद रैली में आए सीएम नायब सैनी से की गई है। जानकारी के मुताबिक, विधायक की मांग पर सीएम नायब सिंह सैनी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही फोरलेन बनवाने की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। हालांकि, प्रथम चरण में इस प्रजापति चौक से लेकर NH-71 तक बनाने की प्लानिंग है। वहीं विधायक लक्ष्मण सिंह का कहना है कि हम इसे प्रथम चरण में ही यूनिवर्सिटी तक बनवाने का प्रयास करेंगे।
