Haryana News: हरियाणा में इन टीचर्स की जाएगी नौकरी, गर्मियों की छुट्टी के बाद स्कूलों में नहीं पढ़ा सकेंगे, आदेश जारी
Jun 14, 2025, 13:54 IST
Haryana News: हरियाणा में सरकारी स्कूलों में कॉन्ट्रेक्ट पर लगे टीजीटी, शारीरिक शिक्षा सहायकों और कला शिक्षकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। खबरों की मानें, तो सरप्लस घोषित किए जा चुके शिक्षकों का कॉन्ट्रैक्ट एक साल बढ़ाने के निर्णय को शिक्षा विभाग ने अब वापस ले लिया है। अब टीचर्स का कॉन्ट्रैक्ट 30 जून तक ही मान्य होगा।
