Haryana News: हरियाणा में इन लोगों की बल्ले-बल्ले , 4 हजार से ज्यादा को 100 और 50 गज के प्लॉट देगी सैनी सरकार
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 की शुरुआत कर दी है। इस योजना के तहत प्लॉट आवंटन प्रक्रिया की शुरुआत भी कर दी गई है। दरअसल, प्रदेश के गरीबों और जरूरतमंदों के सिर पर छत मुहैया करवाने वाली इस योजना के दूसरे चरण में 537 ग्राम पंचायतों और 24 महाग्राम पंचायतों में 1.58 लाख आवेदकों को प्लॉट दिए जाएंगे। इस दौरान सीएम सैनी ने कहा कि सरकार ने अपने संकल्प पत्र में वादा किया था कि प्रदेश में शहरों और गांवों में गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराए जाएंगे।
सीएम सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर परिवार को पक्का मकान उपलब्ध करवाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना चलाई है। इसे और गति देते हुए हरियाणा में मुख्यमंत्री आवास योजना क्रियान्वित की जा रही है। पहले चरण में 61 ग्राम पंचायत और एक महाग्राम पंचायत में 4,532 लाभार्थियों को प्लॉट दिए गए थे। सोमवार को दूसरे चरण के लिए प्लॉट के आवंटन प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया। इस योजना के तहत ग्राम पंचायत के आवेदकों के लिए 100 वर्ग गज और महाग्राम पंचायत में आवेदकों को 50 वर्ग गज के आवासीय प्लॉट दिए जाएंगे।