Haryana News: हरियाणा में पिस्तौल साफ कर रहा था फौजी, अचानक चल गई गोली और हो गया ये बड़ा हादसा

 
Haryana News: हरियाणा के जींद से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां जुलाना क्षेत्र के जैजैवंती गांव में एक फौजी अपनी पिस्तौल की साफ कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई और उनकी पत्नी के कंधे में जा लगी। इसके बाद आनन-फानन में उनकी पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, महिला की पहचान ममता के रूप में हुई है। उसने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनके पति सुंदर फौज में नौकरी करते हैं। 14 अप्रैल 2025 को वह अपनी पिस्तौल साफ कर रहे थे। वह भी उनके पास ही बैठी थी। इसी दौरान अचानक पिस्तौल से गोली चल गई और उनके कंधे में जा लगी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई और जमीन पर गिर गई। इसके बाद महिला के पति सुंदर उन्हें जींद के प्राइवेट अस्पताल में लेकर गए। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। लेकिन उनके पति अच्छे इलाज के लिए उसे रोहतक के एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर गया। वहां से छुट्टी होने के बाद वह हांसी के एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया। खबरों की मानें, तो हांसी के अस्पताल से छुट्टी होने के बाद ही फौजी की पत्नी ममता ने 29 अप्रैल को पुलिस को अपने बयान दे पाई है। उन्होंने बताया कि गोली चलने का हादसा महज एक इतफाक है। इसमें किसी की कोई गलती नहीं है। इसी के साथ ममता के माता-पिता ने भी पुलिस को यही बयान दिया है कि वे भी अपनी बेटी ममता के बयान से पूरी तरह सहमत है।