Haryana News: हरियाणा में आबकारी नीलामी में अब तक हुआ 12,615 करोड़ रुपये का राजस्व, आयुक्त ने दी जानकारी

 
Haryana News: हरियाणा में आबकारी नीलामी में अब तक हुआ 12,615 करोड़ रुपये का राजस्व,  आयुक्त ने दी जानकारी
Haryana News: हरियाणा आबकारी और कराधान विभाग ने आबकारी नीलामी में अब तक 12,615 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया है। इसकी जानकारी आबकारी एवं कराधान आयुक्त ने दी है। उन्होंने कहा कि  प्रदेशभर में 1,194 आबकारी जोन में से 1,081 जोन की सफलतापूर्वक नीलामी की गई है। वहीं लाइसेंस धारकों को धमकाने या वसूली करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। आयुक्त ने कहा कि  खुदरा शराब की दुकानों के लाइसेंसधारी प्रत्येक जोन में दो दुकानें संचालित कर सकते हैं। वहीं नई आबकारी नीति के तहत पहले तीन सप्ताह के भीतर 2150 से अधिक खुदरा शराब की दुकानें खोली गई है। इसके अलावा ई-नीलामी पोर्टल के माध्यम से खुदरा शराब की दुकानों की नीलामी की जाती है। अभी तक चल रही नीलामी में अब केवल 113 जोन नीलामी के लिए बचे है। जिनकी नीलामी कुछ ही दिनों में होने की संभावना है। वहीं 3 जुलाई 2025 को हुई नीलामी में विभाग ने 21 और जोन की सफलतापूर्वक नीलामी की। जिससे 215 करोड़ रुपये का राजस्व हुआ है।