Haryana News: हरियाणा के डॉक्टर पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को किया था सपोर्ट

 
Haryana News: हरियाणा के डॉक्टर पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को किया था सपोर्ट
Haryana News: हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक हड्डी रोग विशेषज्ञ मुश्ताक अहमद उर्फ डॉ. ताज मोहम्मद पर देशद्रोह का केस चलेगा। उसके खिलाफ FIR दर्ज हो गई है। खबरों की मानें, तो डॉक्टर ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान का समर्थन किया था और पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट की थी। जिसके बाद बीजेपी के जिला अध्यक्ष ने डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दी थी। खबरों की मानें, तो डॉक्टर की जमानत याचिका पर सोमवार को फतेहाबाद में जूनियर डिवीजन के सिविल जज जोगेंद्र जांगड़ा ने सुनवाई की है। इस दौरान उन्होंने डॉक्टर पर धारा 152 भी लगाने के निर्देश दे दिए गए है। अब कल डॉक्टर को हिसार जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर सीजेएम सूयशा जावा की कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां से उसके रिमांड की मांग की जाएगी। खबरों की मानें, तो पुलिस डॉक्टर को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। उसके बैंक खातों की भी जांच करेगी। इसके साथ ही उसकी कॉल डिटेल भी खंगाली जाएगी, ताकि पता लगाया जा सके कि उसके संपर्क में कौन-कौन रहा है। खबरों की मानें, तो बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष जगदीश राय शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने फतेहाबाद के हड्डी रोग विशेषज्ञ मुश्ताक अहमद उर्फ डॉ. ताज मोहम्मद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद शनिवार को उसे गिरफ्तार किया गया। मुश्ताक अहमद को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेजा हुआ है।