Haryana News: हरियाणा में पुलिस का ड्राइवर बर्खास्त, ESI को SP ने किया सस्पेंड, रिश्वत लेने का वीडियो हुआ था वायरल
Jun 7, 2025, 14:25 IST
Haryana News: हरियाणा के पानीपत (Panipat news) से बड़ी खबर आ रही है। यहां पुलिसकर्मियों के रिश्वत लेते हुए वायरल वीडियो पर SP भूपेंद्र सिंह ने बड़ा एक्शन लिया है। खबरों की मानें, तो एसपी ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत लगे ड्राइवर हीरा लाल को बर्खास्त कर दिया है और ESI सूबे सिंह को सस्पेंड कर दिया है। खबरों की मानें, तो इस मामले की जांच समालखा के डीएसपी नरेंद्र सिंह को सौंपी गई है। वहीं एसपी भूपेंद्र सिंह ने कहा है कि शिकायत मिलने के बाद रिश्वत लेने वाले पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ केस भी दर्ज किया जाएगा। अभी पुलिस ने फिलहाल, कैंटर ड्राइवरों से संपर्क किया है। बताया जा रहा है कि गोरक्षकों ने हरियाणा और यूपी बॉर्डर पर पशु मेले में भैंस ले जा रहे कैंटर ड्राइवरों के साथ मिलकर एक स्टिंग किया था। गोरक्षकों ने बताया कि यूपी बॉर्डर से 2 KM पहले ही अवैध वसूली शुरू हुई है। वहां पुलिस ने वाहनों को रोककर 300- 300 रुपए लेकर ही उन्हें आगे भेजा। खबरों की मानें, तो टोल प्लाजा पार करने के बाद 150 मीटर दूर खड़े डायल 112 के पुलिस कर्मचारियों ने दोबारा वाहन के ड्राइवरों से 300-300 रुपए मांगे है। जब कैंटर के ड्राइवरों ने रुपए न होने की बात कही तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें धमकी दी और कहा कि भैंसों को गाय बनाने में सिर्फ 1 मिनट ही लगेगी। वहीं हाथ जोड़ने पर 100-100 रुपए लेकर ही 3 गाड़ियों को UP में एंट्री करा दी थी।
