Haryana News: हरियाणा में गुरुग्राम के लोगों की बल्ले-बल्ले, सीएम सैनी ने दी करोडों के इन प्रोजेक्ट्स को मंजूरी
Jun 3, 2025, 11:37 IST
Haryana News: हरियाणा में गुरुग्राम के लोगों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, सीसीटीवी आधारित सार्वजनिक सुरक्षा और यातायात प्रबंधन प्रणाली फेस 2 के सभी कार्यों को सीएम नायब सैनी ने मंजूरी दे दी है। खबरों की मानें, तो सेंकेंड फेस के 2 के तहत साइबर सीटी में 2700 कैमरे लगाए जाएंगे। इस पर करीब 110 करोड़ की लागत आएगी। खबरों की मानें, तो सीएम ने गुरुग्राम में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, चंदू बूढ़ेङ गुरुग्राम में 66/6.6 केवी सबस्टेशन का निर्माण और कमीशनिंग के कार्य और 14.70 करोड़ की लागत से गुरुग्राम में सेक्टर डिवाइडिंग रोड 58/61 और 59/61 पर फुटपाथ और साइकिल ट्रैक का निर्माण के लिए भी मंजूरी दे दी है। एफएम डीए के तहत लगभग 58 करोड़ की लागत से फरीदाबाद शहर में सीसीटीवी आधारित सार्वजनिक सुरक्षा और यातायात प्रबंधन प्रणाली - चरण-2 की स्थापना एकीकरण, कमीशनिंग, संचालन और रखरखाव को भी मंजूरी दी गई। वहीं मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत ट्रांसपोर्ट नगर, सेक्टर-21 पलवल में जला पूर्ति की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा सीवरेज, बरसाती पानी की निकासी और फुटपाथ का निर्माण करने के काम को मंजूरी मिल गई है। इन कार्यों पर करीब 14 करोड़ रुपये की लागत आएगी। रेवाड़ी में बनेगी 13 करोड़ की लागत से सड़क इसके अलावा एमएमएसएवाई योजना के तहत आशियाना साइट, सेक्टर-18 रेवाड़ी में लगभग 13 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण, जलापूर्ति, सीवरेज व्यवस्था और वर्षा जल निकासी की व्यवस्था आदि कार्यों को भी स्वीकृति दी गई है। बताया जा रहा है कि ये सभी प्रोजेक्ट जीएमडीए ने सीएम सैनी के सामने रखे थे। जिन्हें मंजूरी दे दी गई है।
