Haryana News: हरियाणा में Joint Commissioner की पीए बर्खास्त, प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में किया था 4.50 करोड़ का घोटाला

 
Haryana News: हरियाणा में Joint Commissioner की पीए बर्खास्त, प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में किया था 4.50 करोड़ का घोटाला
Haryana News: हरियाणा के पानीपत से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां नगर निगम की प्रॉपर्टी टैक्स शाखा में करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की गड़बड़ी हुई है। जिसके बाद Joint Commissioner संजय कुमार की PA को बर्खास्त कर दिया गया है। नगर निगम के कमीश्नर डॉ. पंकज यादव ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक, इस मामले की जांच Joint Commissioner संजय कुमार सौंपी गई है। इस जांच मेंं गड़बड़ी सामने आने के बाद बाद पीएम पर एक्शन लिया गया है। बताया जा रहा है कि संयुक्त आयुक्त संजय कुमार ने अपने PA काे प्रॉपर्टी टैक्स से जुड़े कार्यों को करवाने के लिए एडमिन आईडी चलाने की परमिशन दी हुई थी। जिसका फायदा उठाते हुए PA कुसुम ने करीब 4.50 करोड़ रुपये की हेराफेरी कर डाली है। खबरों की मानें, तो हरियाणा कौशल रोजगार निगम के अंर्तगत लगी महिला कर्मचारी कुसुम ने प्रॉपर्टी टैक्स के मोटे बकायदारों के बिलों को कम दिखाया है। अगर किसी बकायदार का पांच लाख रुपये का बकाया था तो उसे 5 हजार रुपये कर दिया गया। जिसके बदले में पैसे लेने का भी आरोप लगा है। खबरों की मानें, तो नगर निगम आयुक्त डॉ पंकज यादव के पास इस तरह की कई शिकायतें आते थी। कुछ प्रॉपर्टी टैक्स बिलों को क्लेरिकल गलती मानकर अनदेखा किया गया था। लेकिन, जब इस तरह के बिलों से संबंधित कई शिकायतें आई तो उन्होंने इस घोटाले को पकड़ लिया और इसकी जांच संयुक्त आयुक्त संजय कुमार को सौंप दी। खबरों की मानें, तो जांच के बाद यह बात सामने आई कि प्रॉपर्टी टैक्स के बिलों में बड़े स्तर पर गड़बड़ियां की गई है। जिसके बाद महिला कर्मचारी पर सख्त कार्रवाई की गई। इस शाखा से जुड़े अन्य कर्मचारियों को भी बदल दिया गया है। वहीं इस पूरे मामले में नगर निगम आयुक्त डॉ पंकज यादव का कहना है कि नगर निगम की ओर से जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम किया जा रहा है। किसी भी तरह का भ्रष्टाचार सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में हुई 4.50 करोड़ की हेराफेरी का मामला संज्ञान में आया तो जांच के आदेश दिए गए। मामला सही पाया जाने पर महिला कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया गया है।