Haryana News: हरियाणा में छुट्‌टी गए अफसर और कर्मचारी वापस बुलाएं जाएंगे, सभी की छुट्टी हुई कैंसिल, आदेश जारी

 
Haryana News: हरियाणा की गृह सचिव सुमिता मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। जिसमें उन्होंने सीएम के साथ हुई अधिकारियों की बैठक में हुई चर्चा की जानकारी दी है। सुमिता मिश्रा ने कहा आज दो अहम बैठक हुई है। कल सिविल डिफेंस एडवाइजरी कमेटी का भी गठन किया है। हमें यह सुनिश्चित करना है आम नागरिकों की एसेंशियल सर्विस में कोई रुकावट नही आए।  एसपी और डीसी के साथ भी वर्चुअली बैठक की है। उन्होंने कहा कि  नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट, एंड सिविल डिफेंस मैनेजमेंट एक्ट के बारे मंथन हुआ है।  सभी जिला उपयुक्तो को 5-5 लाख रुपए अलॉट किए है। इसके साथ ही साथ ही एग्जिस्टिंग स्टॉक को चेक करने और स्टॉक ना करने बारे हिदायत दी गई है। उन्होंने कहा कि नागरिक डायल 112 से सहायता के साथ साथ जानकारी ले सकते है।  वाटर रिसोर्सेज पर सिक्योरिटी बढ़ा दी है अगर कोई संदिग्ध चीज मिलती है तो नागरिक इसकी सूचना पुलिस को दे। उन्होंने कहा कि  स्वास्थ्य सुविधाएं दुरुस्त की जाए, एम्बुलेंस सेवा भी बढ़ा दी जाए।  लोकल लेवल पर अगर कोई रिक्त पद है तो डीसी उन्हें भर सके यह पावर भी उन्हें दी जाएगी। सुमिता मिश्रा  फायर क्रैकर्स पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।  आम नागरिक ड्रोंस नहीं उड़ा सकते है।  ब्लैक आउट को लेकर भी दिशा निर्देश दिए गए है सुमिता मिश्रा ने कहा सभी डीसी को निर्देश दिया गया है कि सेंट्रलाइज कमांड सिस्टम बनाने की बात कही है। सुमिता मिश्रा ने कहा कि नागरिकों से अपील है कि झूठी अफवाहों पर विश्वास ना करे राज्य सरकार की रेगुलर ब्रीफिंग करेगी उस पर विश्वास करें।  मेरी नागरिकों से अपील है पैनिक ना करे, केंद्र और राज्य सरकार हर हालात से निपटने के लिए तैयार है। सुमिता मिश्रा  ने कहा कि स्कूल कॉलेज में पढ़ाई सोमवार से जारी रहेगी बाकी हालातों को देखकर फैसला लिया जाएगा उन्होंने  आर्मी के अधिकारियों ने भी इस बैठक हिस्सा लिया अभी हरियाणा में सब कुछ ठीक है। अंबाला सिरसा ऑलरेडी हॉटलाइन है और सेना इसकी पूरी देखभाल कर रही है-- सुमिता मिश्रा। सिविल डिफेंस वालंटियर एनरोलमेंट सिस्टम सोमवार से हर जिले में आयोजित किए जाएंगे। हरियाणा में छुट्‌टी गए अफसरों की छुट्टी हुई कैंसिल

खबरों की मानें, तो सीएम नायब सिंह सैनी मीटिंग में चर्चा के बाद मुख्य सचिव ने सभी प्रशासनिक सचिवों को निर्देश दिए कि वे इस समय छुट्टी पर गए अधिकारियों और कर्मचारियों को तुरंत वापस बुलाया जाएं। इसके साथ साथ ही, आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए अग्रिम और आकस्मिक योजनाएं भी तैयार रखें।

उन्होंने कहा कि विभाग कम समय में आवश्यक उपाय लागू करने के लिए खुद को तैयार रखें। आपात स्थिति के दौरान कॉरिडिनेशन बढ़ाने के लिए उप-सचिव (सचिवालय स्थापना) की देखरेख में राज्य सचिवालय में एक War Emergency Branch स्थापित की जाएगी।