Haryana News: हरियाणा में इन गांवों में बंद होंगे ठेके, शराब प्रेमियों को लगेगा झटका

 
Haryana News: हरियाणा में इन गांवों में बंद होंगे ठेके, शराब प्रेमियों को लगेगा झटका
Haryana News: हरियाणा में शराब प्रेमियों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, प्रदेश में शराब पीने वालों के लिए नया ऐलान हो गया है। जिसके तहत कई ग्रामीण इलाकों में कोई नई शराब की दुकान नहीं खोली जाएगी। वहीं, जो इन गांवों में पुराने ठेके है, वो बंद हो जाएंगे। खबरों की मानें, तो नई आबकारी पॉलिसी के तहत अब अगर शराब प्रेमी शराब की दुकान के साथ बने अहाते में बैठकर शराब पीना चाहते हैं तो अब उन्हें वहीं से ही शराब खरीदनी पडेगी। प्रदेश सरकार ने हरियाणा में अब BYOB यानि की अपनी बोतल लाओ यह प्रक्रिया खत्म कर दी है। वहीं नई नीति में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी विशेष प्रावधान किया गया है। जिन गांवों की आबादी 500 से कम है, वहां पर कोई भी नई शराब की दुकान नहीं खोली जाएगी। हालांकि, 500 से ज्यादा आबादी वाले गांवों में शराब की दुकानें खोली जा सकेगी। इसके अलावा, इस बार शराब की दुकान से सटे परिसर को भी एक हजार वर्ग फीट तक बढ़ाया गया है। 92 शराब दुकानों की हुई नीलामी खबरों की मानें, तो पूर्वी और पश्चिमी जोन की 92 शराब दुकानों की नीलामी से आबकारी विभाग को अब तक 2652 करोड़ रुपये का शुल्क मिला है। वहीं अभी भी 92 शराब दुकानों की नीलामी होना बाकी है, जिनसे विभाग को 1,545 करोड़ रुपये का अतिरिक्त शुल्क मिलने की उम्मीद जताई जा रही है है।