Haryana News: हरियाणा के लांसनायक ने किया सुसाइड, मरने से पहले बनाई वीडियो, इस शख्स ने की थी पत्नी से छेड़छाड़
Haryana News: हरियाणा के लांसनायक ने पंजाब के बठिंडा में जहरीली पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया है। उन्होंने आत्महत्या से पहले एक वीडियो भी बनाई जो अभी वायरल हो रही है। उन्होंने वीडियो में अफसरों पर तंग करने का आरोप लगाया है। वहीं शुक्रवार को उनका शव घर पहुंचा। जहां सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, लांसनायक सोनू यादव (28) झज्जर के गांव भिंडावास के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं पुलिस ने वायुसेना के 5 अधिकारियों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है।
खबरों की मानें, तो सोनू यादव 2 साल से बठिंडा में (भिसियाना एयरफोर्स स्टेशन) के चीफ वर्क्स इंजीनियर विंग (CWE) में क्लर्क की पोस्ट पर तैनात हुए थे। वहां पर सोनू क्वार्टर में पत्नी और अपनी ढाई साल की बेटी के साथ रहते थे। उन्होंने साल 2018 में नौकरी ज्वाइन की थी।
लांसनायक के पिता ने पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें सुरेश कुमार ने बताया कि सोनू उनका बड़ा बेटा था। बेटा अपनी पत्नी और बेटी के साथ एयरफोर्स स्टेशन की एमईएस कॉलोनी के सरकारी क्वार्टर में रहता था। बीते दिनों उसने बताया था कि उसके पड़ोस में रहने वाले जींद के सतीश ने उसकी पत्नी को गंदे इशारे किए थे और छेड़छाड़ करने की कोशिश भी की थी।खबरों की मानें, तो 16 मई 2025 को सोनू यादव का सतीश से झगड़ा हो गया। सोनू यादव ने उच्चाधिकारियों के पास मामले की शिकायत भी की थी। लेकिन सतीश पर कार्रवाई करने के बजाय उल्टा सोनू को ही परेशान करना शुरू कर दिया गया था। इससे परेशान होकर सोनू ने सुसाइड कर ली।
लांसनायक ने वीडियो में इन्हें बताया अपनी मौत का जिम्मेदारी
- वरिष्ठ अधिकारी CWE एसके पांडे
-सहायक CWE विकास गांधी
-तेजराम मीना
-हवलदार राजीव कुमार
-सतीश कुमार हैं।
