Haryana News: हरियाणा से तीन साल पहले पति गया विदेश, पत्नी अचानक हो गई प्रेग्नेंट, अब बच्चा हुआ तो कर दिया ये घटिया काम
Jun 13, 2025, 08:58 IST
Haryana News: हरियाणा कैथल जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां ने नवजात बेटे की पैदा होते ही बेरहमी से हत्या कर दी है। एक हिंदी अखबार की खबर की मानें, तो शिशु का शव पशुओं के बाड़े में एक बैग में पड़ा मिला। जिसके बाद महिला के ससुराल वालों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, यह मामला चीका थाना क्षेत्र का है। यहां एक कलयुगी मां ने अपने बेटे को पैदा होते ही मार डाला और नवजात के मुंह में राख ठूंस दी और उसका गला चुन्नी से बंधा मिला है। इस मामले में महिला की सास ने पुलिस को शिकायत दी है, जिसमें महिला पर हत्या करने के आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि महिला के तीन बच्चे है और उसका किसी से अफेयर चल रहा था और वह इसी दौरान गर्भवती हो गई। समाज में उसकी बदनामी न हो। इसलिए उसने नवजात की जान ले ली। हालांकि, पुलिस जांच कर रही है कि नवजात की हत्या के पीछे कौन-कौन जिम्मेदार है।
