Haryana News: हरियाणा के मंत्री अनिल विज के पैर में हुआ फ्रैक्चर, एक महीने पहले लगी थी चोट, बेड रेस्ट पर रहेंगे

 
Haryana News: हरियाणा के मंत्री अनिल विज के पैर में हुआ फ्रैक्चर, एक महीने पहले लगी थी चोट, बेड रेस्ट पर रहेंगे
Haryana News: हरियाणा सरकार के बिजली और परिवहन मंत्री अनिल विज के पैर में फ्रेक्चर हो गया है। जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें एक हफ्ते तक बेड रेस्ट करने की सलाह दी है। बताया जा रहा है कि विज को पिछले महीने चोट लग गई थी। हालांकि, उस वक्त अनिल विज ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया और वह दर्द होने पर पेन किलर लेते रहे। हालांकि, जब दर्द ज्यादा बढ़ा तो उन्होंने अपने पैर का एक्सरे कराया। बताया जा रहा है कि इस एक्सरे से पता चला कि अनिल विज के पैर में फ्रेक्चर हुआ है और डॉक्टरों ने उन्हें सलाह दी है कि वह कुछ दिन तक घर पर रहकर आराम करें। इस सलाह के बाद अनिल विज अब कुछ दिन तक बेड रेस्ट पर रहेंगे। वहीं मंत्री अनिल विज की पीआर टीम के प्रवक्ता ने बताया कि विज के बाएं पैर के अंगूठे के पास फ्रेक्चर हुआ है। फिलहाल, डॉक्टरों ने पट्टी कर दी है। इसके साथ ही मॉडर्न प्लास्टर चढ़ाने के लिए भी कहा गया है। डॉक्टर ने उन्हें अपने पैर पर जोर न देने की भी सलाह दी है।

पेन किलर लेकर चला रहे थे काम

बताया जा रहा है कि विज को पिछले महीने चलते वक्त चोट लग गई थी। उस वक्त उन्हें लगा कि यह एक हल्की चोट है। हालांकि, उनके पैर का दर्द कम नहीं हुआ और वो पेन किलर खा रहे थे। इससे विज का काम चल रहा था। वहीं शुक्रवार को जब दर्द अचानक ज्यादा बढ़ा तो उन्होंने इसका चेकअप कराया।

निरीक्षण के दौरान बढ़ा था दर्द

खबरों की मानें, तो मंत्री अनिल विज ने पिछले हफ्ते अंबाला के अफसरों के साथ बैठक की थी। इसके बाद वह करीब 5 घंटे तक अंबाला कैंट में चल रहे नालों के कामकाज का निरीक्षण करते रहे। इस दौरान यह दर्द बढ़ गया। इसके बाद उन्होंने डॉक्टरों से चेकअप कराया।