Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, युवाओं को दी जाएगी होम-स्टे की ट्रेनिंग, जानें क्या होगा फायदा

 
Haryana News: हरियाणा की सैनी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, सरकार ने युवाओं को होम-स्टे की ट्रेनिंग देने का निर्णय लिया है। अब प्रदेश के युवा अपने घरों के कुछ कमरों को गेस्ट हाउस के तौर पर किराए पर दे सकेंगे।  - होम-स्टे की ट्रेनिंग के लिए चयन हेतू आवेदन 6 जून तक आमंत्रित किए गए हैं। जिसके तहत 15 से 29 वर्ष की आयु के युवाओं को निःशुल्क ट्रेनिंग दी जाएगी। पहले केवल जिला पंचकूला, कुरुक्षेत्र, गुरुग्राम तथा फरीदाबाद के युवाओं को ट्रेनिंग देने का विचार था। लेकिन, अब  अब पूरे प्रदेश के युवा ट्रेनिंग ले सकते हैं।